देखिये वीडियो - ग्लेन मैक्सवेल ने बताया कैसे आईपीएल ने उनकी जिंदगी बदल दी - क्रिकट्रैकर हिंदी

देखिये वीडियो – ग्लेन मैक्सवेल ने बताया कैसे आईपीएल ने उनकी जिंदगी बदल दी

विराट कोहली के टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के बाद ग्लेन मैक्सवेल हो सकते हैं आरसीबी (RCB) की कप्तानी के लिए सही विकल्प!

Glenn Maxwell. (Photo Source: IPL/BCCI)
Glenn Maxwell. (Photo Source: IPL/BCCI)

ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आधुनिक समय के खेल में सबसे इनोवेटिव और फुर्तीले बल्लेबाजों में से एक हैं। वह पिछले एक दशक से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। वह अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के अलावा, अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आखिरी सीजन में ग्लेन मैक्सवेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए ताबड़तोड़ प्रदर्शन दिया था। जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उनका पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में मदद की। हाल ही में संपन्न बिग बैश लीग (BBL 2022) में ग्लेन मैक्सवेल पांच सबसे अधिक रन बनाने वाले बालेबाज के रूप में उभरे। उन्होंने 11 मैचों में 468 रन बनाये हैं।

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले ग्लेन मैक्सवेल, जिन्हे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने नीलामी से पहले ही रिटेन कर लिया है, दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग की जमकर तारीफ की है।

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल को किया धन्यवाद

ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी पॉडकास्ट पर दानिश सैत से बताया कि कैसे आईपीएल (IPL) ने उनके जीवन को एक अद्भुत तरीके से बदल दिया है। ग्लेन मैक्सवेल ने कहा वह आईपीएल के बदौलत ही क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े नायकों से मिल पाने में, और कुछ के खिलाफ खेलने के लिए सक्षम हुए है। उन्होंने कहा आईपीएल (IPL) ने उन्हें एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के रूप में बदल दिया है।

उन्होंने आईपीएल (IPL) के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया और कहा इस टूर्नामेंट में खेलने से उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में मदद मिली है। उन्होंने कहा आईपीएल (IPL) के कारण ही वह अलग-अलग परिस्थितियों में ढलने में सक्षम हो पाए हैं।

आपको बता दें, विराट कोहली के टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के बाद अब आरसीबी (RCB) को आईपीएल 2022 के लिए नया कप्तान ढूंढना होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि RCB किसी नए खिलाड़ी को ऑक्शन में खरीदकर कप्तानी सौपेंगी या रिटेन किए किसी खिलाड़ी मतलब ग्लेन मैक्सवेल या मोहम्मद सिराज को कप्तान घोषित करेगी, क्योंकि विराट कोहली पहले ही कप्तानी छोड़ चुके हैं।

देखिये वीडियो यहां –

close whatsapp