साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने बता ही दिया कि आखिर क्यों उन्होंने कोलपैक सौदों पर हस्ताक्षर किये
साइमन हार्मर ने अभी तक साउथ अफ्रीका के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 20 विकेट हासिल किये हैं।
अद्यतन - अप्रैल 2, 2022 4:28 अपराह्न

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका के किंग्समीड डरबन में खेला जा रहा है। जिसमें मेजबान टीम के स्पिन गेंदबाज साइमन हार्मर ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार तरीके से वापसी की है। हार्मर ने साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में 38 रनों की नाबाद पारी खेली उसके बाद अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया।
साइमन हार्मर ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत वर्ष 2015 में की थी लेकिन वह उस दौरान प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सके और उन्हें केवल पांच टेस्ट मैच खेलने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। टीम से बाहर होने के बाद वह कोलपैक सौदे पर एसेक्स चले गए जहां वह चैंपियनशिप में खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका वाले खिलाड़ियों में से एक थे।
आपको बता दें, हार्मर ने अभी तक साउथ अफ्रीका के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 20 विकेट हासिल किये हैं। वह वारियर्स के लिए खेले और साउथ अफ्रीका में वापसी की और अब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टीम में फिर से जगह बना ली है। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने चार विकेट हासिल किये और सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। वहीं अब हार्मर ने कोलपैक सौदे पर हस्ताक्षर करने के पीछे का कारण बताया है।
“यह मेरे लिए एक अवसर था”- साइमन हार्मर
साइमन हार्मर ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद अपने दिए बयान में कहा कि “मेरे पास कोलपैक पर हस्ताक्षर करने का एक महत्वपूर्ण कारण था, मैं बाकी खिलाड़ियों के लिए नहीं बोल सकता लेकिन मेरे लिए यह एक अवसर के रूप में था। जब मैं यहां था तब मैं वॉरियर्स के लिए केवल एक प्रारूप खेल रहा था और जब मैं वहां पहुंचा तो मुझे तीनों प्रारूपों में खेलने का मौका मिला और यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर था।”
उन्होंने आगे कहा “मुझे हर किसी के द्वारा एक सामान ब्रश से पेंट किया गया है जिसमें कोई बुराई नहीं है। क्योंकि क्रिकेट में महत्वपूर्ण विकेट, शानदार प्रदर्शन और ट्राफी जीतने वाले खेल भी हैं। लेकिन मैंने अब इन चीजों को हासिल करने की कोशिश की है। मुझे ऐसा लगता है कि मैं वापसी करने के बाद अच्छा प्रदर्शन करूंगा लेकिन अभी यह देखना जरूरी है कि क्या मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक अच्छा खिलाड़ी हूं।”