वर्ल्ड कप ट्राॅफी के साथ नजर आए शाहरुख खान तो फैंस ने कहा- भारत की शान, शाहरुख खान  - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप ट्राॅफी के साथ नजर आए शाहरुख खान तो फैंस ने कहा- भारत की शान, शाहरुख खान 

5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप 2023 खेला जाएगा

Shahrukh Khan (Image Credit- Twitter)
Shahrukh Khan (Image Credit- Twitter)

भारत की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कितने ज्यादा रोमांचक होने वाला है, उसको लेकर आईसीसी द्वारा शेयर की गई एक फोटो से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि हाल में ही आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वर्ल्ड ट्राॅफी के साथ भारतीय अभिनेता शाहरुख खान नजर आए हैं।

वर्ल्ड कप ट्राॅफी के साथ शाहरुख खान की फोटो को शेयर करते वक्त आईसीसी ने कैप्शन में लिखा- King Khan 🤝 #CWC23 Trophy It’s nearly here. तो वहीं वर्ल्ड कप ट्राॅफी के साथ शाहरुख खान की फोटो पर फैंस जबरदस्त रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब नाम के एक यूजर ने ट्वीट किया, भारत की शान, शाहरुख खान

देखें आईसीसी द्वारा शेयर की गई फोटो

भारत वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा अभियान की शुरूआत

बता दें कि यह पहला मौका है जब भारत की मेजबानी में पहली बार पूरी तरह से वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भी भारत वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है, लेकिन संयुक्त तौर पर। तो वहीं 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के पहले मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होंगी।

दूसरी ओर भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टबूर को होने वाले मैच से करेगा। गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। खैर, देखने लायक बात होगी कि वर्ल्ड कप में भारत अपनी शुरूआत किस तरह से करती है? हालांकि, भारत की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

close whatsapp