'विराट ने जब पहली ही गेंद पर कवर ड्राइव खेली तो जाहिर हो गया था कि ये दिन विराट का होगा'- SRH के खिलाफ कोहली की शतकीय पारी पर सचिन तेंदुलकर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘विराट ने जब पहली ही गेंद पर कवर ड्राइव खेली तो जाहिर हो गया था कि ये दिन विराट का होगा’- SRH के खिलाफ कोहली की शतकीय पारी पर सचिन तेंदुलकर 

63 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली कोहली ने

Sachin Tendulkar and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Sachin Tendulkar and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, SRH vs RCB: आईपीएल के जारी सीजन 16वें सीजन का 65वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में आरसीबी ने विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम 8 विकेट से एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 172 रन जोड़े।

तो वहीं कोहली और फाफ की पारी को क्रिकेट जगत के साथ महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी सराहा है। सचिन ने दोनों की बल्लेबाजी को लेकर ट्विटर कहा-

विराट ने जब पहली ही गेंद पर कवर ड्राइव खेली तो जाहिर हो गया था कि ये दिन विराट का होगा. विराट और फाफ दोनों पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे, उन्होंने न केवल कई बड़े शॉट खेले बल्कि एक सफल साझेदारी बनाने के लिए विकेटों के बीच अच्छी दौड़ भी लगाई। जिस तरह से दोनों ने बल्लेबाजी की उसके लिए 186 रनों का टारगेट काफी नहीं था।

देंखे सचिन का ट्वीट

सनराइजर्स हैदराबाद और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मैच का हाल:

बता दें कि मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासने के 104 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए।

क्लासेन के अलावा अभिषेक शर्मा ने 11, राहुल त्रिपाठी ने 15, एडन मार्करम ने 18 तो हैरी ब्रूक ने 27* रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में माइकल ब्रेसवेल को 2 विकेट मिले, तो मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद व हर्षल पटेल भी 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

इसके बाद हैदराबाद से मिले 187 रनों का पीछा करते हुए आरसीबी ने विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की बेहतरीन बल्लेबाज के दम पर, इस टारगेट को 2 विकेट खोकर आसानी से 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 172 रनों की मजबूत साझेदारी कर मैच को एक तरफा कर दिया। कोहली ने 100 तो फाफ डु प्लेसिस ने 71 रनों की पारी खेली।

close whatsapp