लेफ्ट आर्म पेसर के खिलाफ विराट कोहली का आउट होना मात्र एक संयोग है- रॉस टेलर - क्रिकट्रैकर हिंदी

लेफ्ट आर्म पेसर के खिलाफ विराट कोहली का आउट होना मात्र एक संयोग है- रॉस टेलर

रॉस टेलर ने कहा कि, मुझे लगता है कि यह किसी भी चीज से ज्यादा मात्र एक संयोग था।

Virat Kohli and Ross-Taylor (photo source: twitter)
Virat Kohli and Ross-Taylor (photo source: twitter)

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रॉस टेलर ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के खराब फॉर्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ उनका आउट होना मात्र एक संयोग है। लेकिन इसके कारण उन्हें काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी है।

मुझे लगता है कि यह किसी भी चीज से ज्यादा मात्र एक संयोग था-रॉस टेलर 

दरअसल इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए रॉस टेलर ने कहा कि, मुझे लगता है कि यह किसी भी चीज से ज्यादा मात्र एक संयोग था। विराट सभी गेंदबाजों के खिलाफ एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं। मुझे लगता है उनका इस तरह से आउट होना एक संयोग है और वह इसपर भी काम जरूर करेंगे। विराट कई सालों से एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं और मुझे यकीन है कि वह जो भी महसूस करेंगे उसपर काम जरूर करेंगे। आप सेटअप को देखें। मुझे विराट पर पूरा भरोसा है वह जो करेंगे अच्छा करेंगे।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, लेफ्ट आर्म गेंदबाज का सामना करना दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए थोड़ा मुश्किल जरूर होता है। एक बल्लेबाज को अपना अगला पैर खोलना पड़ता है, कंधे को मिड ऑन की ओर झुकाना पड़ता है और ऑफ़ स्टंप को ध्यान में रखना होता है। वहीं अगर गेंदबाज सही लाइन पर गेंदबाजी करता है तो गेंद निशाने पर लग जाती है।

इसके साथ ही रॉस टेलर ने WTC को लेकर बात करते हुए कहा कि, मुझे यकीन हैं कि WTC में विराट नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे और टीम इंडिया को उनसे ज्यादा उम्मीद होगी। लेकिन साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम भी जानती है कि विराट को जल्दी आउट करना उनके लिए फायदेमंद होगा क्योंकि अगर वह टिक गए तो फिर विराट तेजी से बड़ा स्कोर बना सकते हैं।

हाल ही में हुई ODI सीरीज में भी मिचेल स्टार्क के आगे विराट कोहली रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करते नजर आए। अब वहीं एक बार फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे से भिड़ेंगे। ऐसे में भारतीय टीम की उम्मीद विराट कोहली से ज्यादा रहने वाली है।

close whatsapp