'जो कुछ भी हुआ मैं उससे आगे निकल चूका हूं'- CSK के साथ अपने विवाद को लेकर बोले जडेजा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘जो कुछ भी हुआ मैं उससे आगे निकल चूका हूं’- CSK के साथ अपने विवाद को लेकर बोले जडेजा

आईपीएल 2022 में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।

Ravindra Jadeja (Photo Source: Twitter)
Ravindra Jadeja (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड और भारत के बीच इस वक्त एजबेस्टन के मैदान पर पांचवां और पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत अपनी पकड़ काफी मजबूत बनाता हुआ दिख रहा है। हालांकि इस मैच में एक वक्त ऐसा भी था जहां भारत 98 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रहा था। लेकिन उस वक्त जडेजा और ऋषभ पंत ने 222 रनों की साझेदारी कर टीम को बीच मंझदार से बाहर निकाला।

ऋषभ पंत ने 146 रन बनाए वहीं जडेजा ने भी 104 रनों की पारी खेली। बता दें कि, जडेजा आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का एक अभिन्न हिस्सा थे और एमएस धोनी के पद से हटने के बाद 2022 सीजन के लिए उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन जडेजा कप्तानी के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि सीएसके ने अपने अभियान की भयानक शुरुआत की और यहां तक ​​कि बतौर खिलाड़ी भी वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

अंतत: उन्होंने कप्तानी की भूमिका छोड़ दी और एक बार फिर एमएस धोनी ने चार बार के चैंपियन की कमान संभाली। इस सीजन में उन्हें एक चोट का सामना करना पड़ा जिस वजह से उन्हें आईपीएल 2022 से बाहर होना पड़ा था। इस बीच जडेजा और सीएसके प्रबंधन के बीच दरार की अफवाहें भी एक चर्चा का विषय बन गया था।

जो कुछ भी हुआ मैं उससे आगे निकल चूका हूं- रवींद्र जडेजा

इसी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जडेजा ने कहा कि, “जो हुआ, हुआ। आईपीएल मेरे दिमाग में नहीं था। जब भी आप भारत के लिए खेल रहे हों तो आपका पूरा ध्यान भारतीय टीम की जीत पर होना चाहिए। मेरे लिए भी ऐसा ही था, भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने से बेहतर कोई संतुष्टि नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “भारत के बाहर शतक बनाना वाकई अच्छा लगता है, खासकर इंग्लैंड में। एक खिलाड़ी के तौर पर 100 रन बनाना वाकई बहुत बड़ी बात है। मैं वास्तव में इससे एक खिलाड़ी के रूप में अपने आप में कुछ आत्मविश्वास ले सकता हूं। इंग्लैंड में विशेष रूप से इन मुश्किल परिस्थितियों में शतक बनाकर अच्छा लगता है।”

close whatsapp