"ये प्लान नहीं था लेकिन...", बुमराह के खिलाफ अटैकिंग शॉट्स को लेकर सैम कोंस्टास ने बोली यह बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

“ये प्लान नहीं था लेकिन…”, बुमराह के खिलाफ अटैकिंग शॉट्स को लेकर सैम कोंस्टास ने बोली यह बात

सैम कोंस्टास ने बुमराह का सामना करने और विराट कोहली के साथ जुबानी जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Sam Konstas and Jasprit Bumrah
Sam Konstas and Jasprit Bumrah (Photo by Darrian Traynor/Getty Images)

युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने डेब्यू मैच में भारत के खिलाफ मेलबर्न में कमाल का खेल दिखाया। उन्होंने पहली पारी में 60 गेंदों में 65 रन की शानदार पारी खेली। बता दें, कोंस्टास को नाथन मैकस्वीनी की जगह आखिरी दो मैचों के लिए स्क्वॉड में शामिल किया गया है। मैकस्वीनी भारत के खिलाफ पहले तीन मैचों में स्ट्रगल करते हुए नजर आए थे।

मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में कोंस्टास ने जसप्रीत बुमराह जैसे घातक गेंदबाज को अपना निशाना बनाया। उन्होंने बुमराह के खिलाफ चौके-छक्कों की बरसात कर पारी के 7वें ओवर में 14 रन और 11वें ओवर में 18 रन बटोरे। इस बीच, सैम कोंस्टास ने बुमराह का सामना करने और विराट कोहली के साथ जुबानी जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मैंने बुमराह पर दबाव बनाने की कोशिश की- सैम कोंस्टास

सैम कोंस्टास ने 7Cricket द्वारा साझा किए गए वीडियो में पहली पारी में अपनी बल्लेबाजी को लेकर बात करते हुए कहा,

“मुझे लगता है कि यह थोड़ा धुंधला था, लेकिन एक सपना सच हो गया, फैंस की भीड़, पूरा स्टेडियम, टीम के खिलाड़ियों ने बहुत स्वागत किया। पैट कमिंस, यह घर जैसा था। कमिंस ने मुझे निडर रहने के लिए कहा।”

मैच से पहले कोंस्टास ने कहा था कि, उनका प्लान बुमराह के खिलाफ अटैकिंग शॉट्स खेलने का है। मैच में उन्होंने बुमराह के खिलाफ सातवें ओवर में रैंप शॉट खेलकर शानदार छक्का लगाया था। बता दें, 2021 के बाद पहली बार किसी बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में बुमराह के खिलाफ छक्का जड़ा है। रैंप शॉट को लेकर बात करते हुए कोंस्टास ने कहा,

“कल यह योजना नहीं थी, मैं अच्छे क्रिकेट शॉट खेलने जा रहा था और बुमराह निश्चित रूप से एक वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज हैं और मैंने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की, उनकी रणनीति बदलने की कोशिश करना महत्वपूर्ण बात थी।”

विराट कोहली के साथ जुबानी जंग को लेकर कोंस्टास ने कही यह बात

पहले दिन के खेल के दौरान विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच गहमा-गहमी देखने को मिली, जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। युवा बल्लेबाज ने इस पर बात करते हुए कहा,

“मुझे लगता है कि हम दोनों ही इमोशंस में बह गए थे, मुझे इसका अहसास ही नहीं हुआ, मैं अपने ग्लव्स पहन रहा था और बहुत उत्साहित था, क्रिकेट में ऐसा होता है।”

close whatsapp