Video Of The Day: IND vs BAN मैच में शुभमन गिल ने जड़ा 98 मीटर का जबरदस्त छक्का, रोहित भी देख रह गए हक्के-बक्के
शुभमन गिल ने तंजीम हसन साकिब के खिलाफ गगनचुंबी छक्का जड़ा।
अद्यतन - Feb 20, 2025 7:59 pm

इस समय टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और बांग्लादेश की टीम को 228 रनों पर रोक दिया।
जवाब में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की है। इस बीच भारतीय पारी के दौरान शुभमन गिल ने तंजीम हसन साकिब के खिलाफ एक गगनचुंबी छक्का जड़ा, जिसे देख भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी उत्साहित हो गए।
रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के इस छक्के की प्रशंसा की और इशारों ही इशारों में सराहना की। इसके अलावा स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी गिल के इस सिक्स पर रिएक्शन देते हुए नजर आए।
शुभमन गिल के छक्के का देखें वीडियो:
Now, that's a pull shot! 💪@ShubmanGill on fire! Smashes the ball into the stands for a stunning six! 🤩
📺📱 Start watching FREE on JioHotstar: https://t.co/dWSIZFgk0E#ChampionsTrophyOnJioStar 👉 #INDvBAN, LIVE NOW on Star Sports 1 & Star Sports 1 Hindi! pic.twitter.com/lbrXljNWcp
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 20, 2025
टीम इंडिया को जीत के लिए 229 रनों की जरूरत
बांग्लादेश ने इस मैच में काफी खराब शुरुआत की थी. लेकिन तौहीद हृदोय के शतक की वजह से टीम ने एक सम्मानजनक स्कोर बनाया। बता दें कि, बांग्लादेश ने अपने 5 विकेट मात्र 35 रन पर ही खो दिए थे। बांग्लादेश का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा। सौम्य सरकार, कप्तान नजमुल हसन शांतो और अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम अपना खाता भी नहीं खोल पाए। तंजीद हसन ने 25 रन बनाए। उन्हें शुरुआत तो मिली, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए।
5 विकेट जल्द गिरने के बाद बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदोय और जाकेर अली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए छठे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी की। बता दें कि, जाकेर अली इस मैच में पहली गेंद पर आउट हो सकते थे, लेकिन अक्षर पटेल की गेंद पर रोहित शर्मा ने उनका कैच स्लिप में छोड़ दिया।
जाकेर अली ने चार चौकों की मदद से 68 रन बनाए, जबकि तौहीद हृदोय ने 6 चौके और दो छक्कों की मदद से 100 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। रिशद हुसैन ने 18 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया की ओर से अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट झटके।