4 लगातार छक्के मारने का ख्वाब देखने वाले रियान पराग, 40 रन भी नहीं बना पाए हैं अभी तक - क्रिकट्रैकर हिंदी

4 लगातार छक्के मारने का ख्वाब देखने वाले रियान पराग, 40 रन भी नहीं बना पाए हैं अभी तक

IPL 2023 में बुरी तरफ से फ्लॉप हुए अभी तक रियान पराग।

Riyan Parag (Photo Source: Twitter)
Riyan Parag (Photo Source: Twitter)

नाम बड़े और दर्शन छोटे, इन दिनों ये मुहावरा राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाड़ी रियान पराग (Riyan Parag) पर एक दम फिट बैठ रहा है। संजू की टीम इस खिलाड़ी को लगातार मौके दे रही है, लेकिन नतीजे में कोई बदलाव नहीं हो रहा है और बड़े-बड़े दावे करने वाले पराग का बल्ला सुपर फ्लॉप हो रहा है।

रियान पराग ने किया था एक बहुत बड़ा दावा

दूसरी ओर रियान पराग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, इसी कड़ी में इस युवा खिलाड़ी ने IPL शुरू होने से ठीक पहले एक बड़ा दावा करते हुए ट्वीट किया था और उस ट्वीट में पराग ने लिखा था की उन्हें लगता है कि वो किसी ओवर में 4 छक्के मारेंगे IPL में इस बार।

ये ट्वीट किया था युवा खिलाड़ी रियान पराग ने

रियान पराग ने ये क्या मजाक लगा रखा है IPL में?

*IPL 2023 में बुरी तरफ से फ्लॉप हुए अभी तक रियान पराग।
*RR टीम से रियान पराग को अभी तक 4 मैचों में मिला मौका।
*लेकिन इन चार मैचों में पराग के बल्ले से निकले हैं सिर्फ 39 रन।
*सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को किया जा रहा है काफी ट्रोल।

राजस्थान रॉयल्स ने एक और शानदार जीत की अपने नाम

भले ही पराग हर मैच में फेल हो रहे हो, लेकिन राजस्थान टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार चल रहा है इस IPL में और टीम ने गुजरात के खिलाफ भी जीत अपने नाम की। अक तालिका में राजस्थान टीम टॉप पर बरकरार है और टीम ने 5 खेले हैं अभी तक जिसमें से संजू की टीम को 4 में जीत हासिल हुई है और सिर्फ 1 मैच में हार मिली है।

जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में मस्ती करते हुए RR टीम के खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

close whatsapp