इस बार लग रहा दिल्ली कैपिटल्स ही होगी IPL 2023 की विनर - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस बार लग रहा दिल्ली कैपिटल्स ही होगी IPL 2023 की विनर

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 1 अप्रैल को खेलेगा।

Axar Patel (Photo Source: IPL/BCCI)
Axar Patel (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी 10 टीमें यही चाहेंगी कि वो इस बार धमाकेदार प्रदर्शन करें और IPL 2023 की ट्रॉफी को अपने नाम करें।

दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो वो भी आगामी संस्करण को जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार टीम की कप्तानी डेविड वार्नर करेंगे और उपकप्तानी की भूमिका भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को दी गई है। अक्षर पटेल ने IPL 2023 में अपनी उपकप्तानी की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया।

अक्षर पटेल ने कहा कि, ‘मुझे यह सुनकर काफी अच्छा लगा था कि दिल्ली कैपिटल्स की उपकप्तानी इस आगामी संस्करण में मैं कर रहा हूं। यह मेरे लिए भी नई भूमिका होगी। यह मेरी और डेविड की जिम्मेदारी होगी कि हम लोग अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में शामिल करें।’

अक्षर ने आगे कहा कि, ‘वापस दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में आकर मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है। रिकी पोंटिंग से मेरी मुलाकात हुई और हमने मेरी टीम में नई भूमिका को लेकर बातचीत की। इतने सालों बाद दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के सामने हम लोग खेलने जा रहे हैं, काफी अच्छा लग रहा है। इस बार हम लोग अरुण जेटली स्टेडियम में धमाकेदार प्रदर्शन करेंगे।’

पूरा DC परिवार यही दुआ कर रहा है कि ऋषभ पंत जल्द से जल्द ठीक हो जाए: अक्षर पटेल

इसी के साथ अक्षर पटेल ने कहा कि हम सब दिल्ली कैपिटल्स के लोग यही चाहते हैं कि ऋषभ पंत जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाए। दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान ने आगे कहा कि, ‘मैं ऋषभ पंत से लगातार बात कर रहा हूं। हम लोग उन्हें जरूर याद कर रहे हैं और सभी की यही दुआ है कि वो जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाए। पूरा DC परिवार उनके लिए दुआ कर रहा है और सब चाहते हैं कि वो क्रिकेट में जल्द वापसी करें।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 1 अप्रैल को खेलेगा।

close whatsapp