ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालना चाहती हैं, विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालना चाहती हैं, विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली

कप्तान मेग लैनिंग ने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया है जबकि उप-कप्तान रेचेल हेन्स ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

Alyssa Healy
Alyssa Healy. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर एलिसा हीली ने राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने की इच्छा व्यक्त की, साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वो अपने आप को सम्मानित महसूस करेंगी अगर उन्हें यह पद मिलता है तो। बता दें, कप्तान मेग लेनिंग ने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया है जबकि उपकप्तान रेचेल हेन्स ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब सवाल यही उठ रहा है कि आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कौन करेगा?

ऑस्ट्रेलिया टीम इस समय की टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन है। हाल ही में उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

ABC न्यूज के मुताबिक एलिसा हीली ने कहा कि, ‘मैंने राष्ट्रीय टीम की उप-कप्तानी पहले कर रखी है और मुझे इस पद में रहते हुए काफी अच्छा लगा था। अब अगर मैनेजमेंट मुझे कप्तानी का पद संभालने को देती है तो मैं इससे पीछे नहीं हटूंगी। मेरे लिए यह सम्मान की बात होगी और मैं इस चुनौती को अंतरराष्ट्रीय स्तर में अच्छी तरह से संभालने की कोशिश करूंगी। उम्मीद करती हूं कि इस चुनौती का मेरे खेल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’

किसी ना किसी खिलाड़ी को इस चुनौती का सामना करने के लिए सामने आना होगा: एलिसा हीली

फरवरी 2023 से महिला टी-20 वर्ल्ड कप के अगले सत्र की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है। यह सीरीज जनवरी 2023 में खेली जाएगी। इसी महीने (अक्टूबर) से पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की भी शुरुआत होने वाली है।

जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम ट्रॉफी को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी वहीं महिला टीम भी इसी सोच के साथ महिला टी-20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेगी। मेग लेनिंग को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है और इसी वजह से मैनेजमेंट को जल्द से जल्द कप्तानी का जिम्मा किसी ना किसी को सौंपना पड़ेगा।

हीली ने आगे कहा कि, ‘मैंने इसके बारे में सोचा है। देखिए अगर लेनिंग वापसी कर लेती है तो टीम की कप्तानी उन्हीं को सौंपनी चाहिए क्योंकि वो ऑस्ट्रेलिया की सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं अभी WBBL के बारे में सोच रही हूं और उसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखूंगी। अगर मुझे कप्तानी का जिम्मा दे दिया जाता है तो मुझे काफी खुशी होगी।

टीम में काफी सीनियर खिलाड़ी है और खुद लेनिंग भी काफी बेहतरीन कप्तान है। अगर वो उस समय तक वापस आ जाती हैं तो इसमें कोई शक नहीं हैं कि टीम की कप्तानी वही करेंगी। लेकिन मेरी सोच यही है कि अगर मुझे यह जिम्मेदारी मिलती है तो मैं इसे अच्छी तरह से निभाऊंगी।’

close whatsapp