IND vs ENG: 'पूरी सीरीज में उसे चुप रखना अच्छा रहेगा' रोहित शर्मा को लेकर जो रूट ने दिया चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: ‘पूरी सीरीज में उसे चुप रखना अच्छा रहेगा’ रोहित शर्मा को लेकर जो रूट ने दिया चौंकाने वाला बयान

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर है इंग्लैंड

Joe Root and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Joe Root and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

IND vs ENG 2024: भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। बता दें कि सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और इस समय सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। तो वहीं अब 15 फरवरी से दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट स्थित सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। रूट का कहना है कि उनकी टीम के लिए इस पूरी सीरीज के दौरान रोहित को चुप रखना अच्छा साबित हो सकता है।

जो रूट ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले जियो सिनेमा के साथ एक इंटरव्यू में जो रूट से पूछा गया कि टीम मीटिंग के दौरान क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बात होती है तो उन्होंने कहा-

आपने माॅडर्न डे क्रिकेट के दो महान खिलाड़ियों के बारे में बात की है। बिना कोई शक के इन दोनों पर फोकस रहेगा। हम जानते हैं कि वे कितने शानदार खिलाड़ी है और भारतीय टीम की बल्लेबाजी में सीनियर भी हैं।

रूट ने आगे कहा- इस भूमिका को देखते हुए आप चाहते हैं कि आप कोशिश करें और उन दोनों का विकेट जल्दी हासिल करें। उन दोनों में बड़ा स्कोर बनाने की क्षमता है। कई बार ऐसा ना करने से हमें मैच के गलत परिणाम मिले हैं। पूरी सीरीज में उन्हें (रोहित शर्मा) चुप रखना अच्छा रहेगा।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में कौनसी टीम शानदार जीत हासिल कर, सीरीज में 2-1 से आगे हो पाती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?