सिर्फ क्रिकेटर्स ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के उच्च अधिकारी भी पहुंचे पाकिस्तान, पढ़िए पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

सिर्फ क्रिकेटर्स ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के उच्च अधिकारी भी पहुंचे पाकिस्तान, पढ़िए पूरी खबर

ACA के मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे पर बड़ी प्रतिक्रिया दी और साथ ही दौरे को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे भी किये हैं।

Nick Hockley and todd Greenberg (Image Source: Getty Images)
Nick Hockley and todd Greenberg (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत रावलपिंडी में 4 मार्च को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट से होगी। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकल टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 27 फरवरी को पाकिस्तान पहुंच चुकी है।

1998-99 सीजन के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान दौरे पर पहली बार गई हैं। इस बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय सीरीज से पहले, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ACA) के मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा यह दौरा वैश्विक क्रिकेट के लिए एक बहुत बड़ा क्षण हैं।

बता दें, टॉड ग्रीनबर्ग और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के सीईओ निक हॉकले ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ 27 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे हैं, और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए, शायद यह भी हो सकता हैं कि वे दौरे के अंत तक टीम के साथ पाकिस्तान में रुके।

ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा वैश्विक क्रिकेट के लिए एक बड़ा क्षण है: टॉड ग्रीनबर्ग

टॉड ग्रीनबर्ग ने ESPNCricinfo के हवाले से कहा यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए एक बड़ा क्षण है, और साथ ही वैश्विक क्रिकेट के लिए भी यह एक बड़ा क्षण है कि एक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पाकिस्तान का ऐतिहासिक दौरा कर रही हैं। उन्होंने कहा जैसा कि सभी समझ सकते हैं, पाकिस्तान दौरे के बारे में खिलाड़ियों के बीच काफी चिंता थी, टीम के साथ हमारा पाकिस्तान जाना बहुत अच्छा रहा।

ACA के मुख्य कार्यकारी ने आगे बताया CA और उनके अधिकारीयों ने पाकिस्तान दौरे की योजना बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया हैं, खिलाड़ियों से लेकर उनके परिवारों के साथ काफी सारी बातचीत करने के बाद यह ऐतिहासिक दौरा फाइनल हो पाया है।

टॉड ग्रीनबर्ग ने यह भी खुलासा किया हैं कि कई खिलाड़ियों ने उनसे कहा था वे पाकिस्तान दौरे को लेकर तब तक समर्थन नहीं देंगे, जब तक कि वास्तव में यह सुरक्षित न लगे, इसलिए निक हॉकले और वह शुरू से ही टीम के साथ दौरे पर हैं। उन्होंने कहा ऑस्ट्रेलियाई टीम में चिंता कि लहर को देखते हुए उनके साथ पाकिस्तान आना जरुरी था। ग्रीनबर्ग ने अंत में यह भी कहा कि शायद निक हॉकले और वह दौरे के अंत तक पाकिस्तान में रुके और वह इसके लिए बेझिझक तैयार हैं।

close whatsapp