यह थोड़ी शर्मनाक बात है कि हमने Spencer Johnson को कुछ समय पहले नहीं देखा- Josh Hazlewood
Spencer Johnson जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 क्रिकेट में डेब्यू करते हुए नजर आने वाले हैं।
अद्यतन - अगस्त 16, 2023 3:54 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने युवा गेंदबाज स्पेंसर जाॅनसन (Spencer Johnson) की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि स्पेंसन ने जारी द हंड्रेड में अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। तो वहीं अब वह बहुत ही जल्द ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए टी-20 क्रिकेट में डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की यह टी-20 सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 अगस्त से शुरू हो रही है और इस सीरीज के दौरान दोनों टीमों के बीच कुल 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे। हालांकि, इस सीरीज में स्पेंसर के प्रदर्शन करने से पहले उनको लेकर हेजलवुड ने बड़ा बयान दिया है।
Spencer Johnson को लेकर Josh Hazlewood ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि 31 वर्षीय जोश हेजलवुड ने foxsports.com.au. पर बातचीत करते हुए स्पेंसर जाॅनसन को लेकर कहा- वह (स्पेंसर जाॅनसन) अपने एक्शन और अपनी गति से एकदम नैचुरल दिखता है। वह इतने सालों में कहां था? यह थोड़ी शर्मनाक बात है कि हमने उसे पहले नहीं देखा, लेकिन वो भी ऐसा महसूस कर रहा है। वह पिछले 12 महीनों में शानदार रहा है।
दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में स्पेंसर जाॅनसन के चुने जाने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जाॅर्ज बैली ने कहा- वह हमारे सभी फाॅर्मेटों के लिए रडार पर है। उसमें काफी रोमांचक टैलेंट है। आपको हमेशा अच्छा लगता है कि जब आपके पास बाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाला कोई हो। वह अपनी गेंदबाजी में और वैरिएशन जोड़ सकता है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसमें हम थोड़े समय के लिए निवेश करने के इच्छुक हैं।
दूसरी ओर अगर आपको स्पेंसर के द हंड्रेड में प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें तो वह अब तक 4 मैचों में 7.60 की इकोनाॅमी से 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। जबकि एक मैच में उन्होंने 20 गेंदों में 1 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे।
ये भी पढ़ें- England ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा, टीम में हुई इस दिग्गज ऑलराउंडर की वापसी