'यह एक मूर्खतापूर्ण खेल है, लेकिन मुझे पसंद है', अपने 200वें इंटरनेशनल मैच से पहले मेगन स्कट ने किए कई खुलासे - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह एक मूर्खतापूर्ण खेल है, लेकिन मुझे पसंद है’, अपने 200वें इंटरनेशनल मैच से पहले मेगन स्कट ने किए कई खुलासे

मेगन स्कट ने अपने करियर के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर बात की।

Megan Schutt
Megan Schutt. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज मेगन स्कट 3 फरवरी को एडिलेड ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने अपने करियर के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर बात की। मेगन स्कट ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने कभी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने के बारे में नहीं सोचा था।

उन्होंने बताया कि उन्हें बूढ़ा होने का भी एहसास होता है, लेकिन जब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके अनुबंध के नवीनीकरण की पेशकश करता रहेगा तब तक वह क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी। एडिलेड में जन्मी क्रिकेटर ने यह भी कहा कि वह अपने गेम में हमेशा सुधार करने का प्रयास करती रहती हैं। बल्लेबाजों के खेल में तेज गेंदबाज बनना मुश्किल है, लेकिन वह इस चुनौती का आनंद लेती हैं।

एक गेंदबाज के रूप में यह खास उपलब्धि है- मेगन स्कट

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक स्कट ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो यह आपको थोड़ा बूढ़ा महसूस कराता है। मैंने अपने जीवनकाल में खेलने की उम्मीद नहीं की थी। इसलिए 200 गेम तक पहुंचना काफी अच्छा लग रहा। एडिलेड ओवल में इसका होना अपने आप में भाग्यशाली है और बेहद खास है।

उन्होंने कहा कि, मुझे खेल पसंद है। यह एक मूर्खतापूर्ण खेल है और इसमें सफलता से कहीं अधिक असफलता है, लेकिन मुझे यह पसंद है। जो लोग इसमें शामिल हैं, उनसे मुझे प्यार है। मैं बेहतर होने का प्रयास करती रहती हूं। बल्लेबाज के खेल में तेज गेंदबाज बनना काफी कठिन है, लेकिन मुझे चुनौती पसंद है।

अपनी बात जारी रखते हुए मेगन स्कट ने कहा कि ऐसे बहुत कम खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मेरे जितना क्रिकेट खेला हो। मुझे लगता है कि एक्सप्रेस तेज गेंदबाज नहीं होने से मुझे मदद मिलती है, लेकिन एक गेंदबाज के रूप में (200 मैचों तक पहुंचना) एक खास उपलब्धि है। बेशक, सुबह बिस्तर से उठना थोड़ा कठिन होता है, लेकिन मैं जिम में कड़ी मेहनत करती रहूंगी, जो कर सकती हूं वह करती रहूंगी और अगर मुझे अनुबंध मिलता रहा तो मैं खेलना जारी रखूंगी।

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?