राजस्थान रॉयल्स की वजह से मैं अपने क्रिकेटिंग सफर में इतनी दूर तक आ पाया हूं: ध्रुव जुरेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

राजस्थान रॉयल्स की वजह से मैं अपने क्रिकेटिंग सफर में इतनी दूर तक आ पाया हूं: ध्रुव जुरेल

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Dhruv Jurel (Pic Source-Twitter)
Dhruv Jurel (Pic Source-Twitter)

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बता दें, ध्रुव जुरेल ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और यही वजह है कि उनको इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।

ध्रुव जुरेल इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी भाग ले चुके हैं और उन्होंने इस टूर्नामेंट में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और तमाम लोगों का दिल जीता था। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू पर यह कहा कि राजस्थान रॉयल्स की वजह से ही वो आज इस मुकाम पर हैं।

जब आपको भारतीय टीम मैं शामिल किया गया तब आपका पहला रिएक्शन क्या था और आपने अपने माता-पिता को क्या कहा?

मैं बहुत ही हैरान था। मैं इंडिया A टीम के साथ और हम लोग इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 2 दिवसीय मुकाबला खेल रहे थे। यह खबर देर रात को आई। मैंने तुरंत पिता को कॉल करके यह बताया और उनका पहला सवाल था कि ‘कौनसी इंडिया टीम? तुम अभी भी किसी एक टीम से खेल रहे हो ना।’ मैंने कहा जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हैं। ना तो उन्हें भरोसा हुआ और ना ही मुझे।’

राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी की ओर से आपको बधाई देने के लिए किसी का कॉल या मैसेज आया?

हां मैं डायरेक्टर ऑफ हाई परफॉर्मेंस Zubin Bharucha सर से बात की और मेरे पास कुमार संगकारा, सिद्धार्थ लहरी, दिशांत याग्निक सर का भी मैसेज आया। सभी लोग काफी खुश थे। Zubin सर ने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है और मुझे याद है मैंने उनसे कहा था कि मेरा भी टाइम आएगा।

मेरे पास जोस बटलर भाई का भी मैसेज आया और उन्होंने लिखा था कि, ‘अच्छा लगा कि आपको भारतीय टीम में शामिल किया गया है और आप काफी दूर तक जाएंगे।’

जब भारतीय टीम में आपको शामिल किया गया तब कुमार संगकारा ने हाल ही में आपकी काफी प्रशंसा की। कैसा लगता है जब दिग्गज खिलाड़ी आपकी प्रशंसा करते हैं तो?

मैंने यह पढ़ा था और सच बताऊं तो मैं उनका और राजस्थान रॉयल्स का आभारी हूं। पूरा क्रेडिट कोच सपोर्ट स्टाफ, मेरे टीम के साथी और पूरी फ्रेंचाइजी हो जाता है। मैं जब कुछ नहीं था तब उन्होंने मुझे अपनी टीम में चुना और अब मैं सीनियर भारतीय टीम में शामिल हो चुका हूं। जिस तरीके का सपोर्ट मुझे मिला है उससे मेरा आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है। यही नहीं जब मैं आईपीएल सीजन भी खेला था तब संजू सैमसन भाई ने भी मेरी काफी मदद की थी और मुझे काफी चीजों के बारे में बताया था।’

पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने एक खिलाड़ी के रूप में आपकी कैसी मदद की?

आईपीएल के अलावा भी राजस्थान फ्रेंचाइजी ने कुछ ऑफ सीजन कैंप किए थे। इससे मुझे काफी मदद मिली और नेट्स में Zubin सर मैं भी मेरा काफी साथ दिया। नेट्स में मैंने काफी समय बिताया।’

इंडिया U19 से सीनियर भारतीय टीम तक के सफर को लेकर आप क्या कहना चाहेंगे?

इंडिया U19 टीम में मुझे विदेशी परिस्थितियों के बारे में काफी अच्छी तरह से पता चला और अलग-अलग पिचों पर खेलने से भी मैं काफी कुछ सीखा। राजस्थान टीम के साथ मेरा पहला सीजन अच्छा रहा। टेस्ट क्रिकेट ऑल लिमिटेड ओवर क्रिकेट में काफी फर्क होता है और मैं यही चाहता हूं कि तीनों ही प्रारूपों में आत्मविश्वास के साथ अच्छा प्रदर्शन करूं।’

आप बहुत जल्द भारतीय टेस्ट टीम के साथ जुड़ने जा रहे हैं, सीनियर खिलाड़ियों के साथ और अपने राजस्थान टीम के खिलाड़ियों के साथ आप ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे, कैसा लग रहा है आपको?

सबसे पहले मैं यही सीखूंगा की ऐसी सीरीज से आप मानसिक रूप से पूरी तरह से तैयार रहें और उच्च स्तरीय खेल खेलें। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें मौका दिया जाता है लेकिन कुछ ही खिलाड़ी अपनी जगह हमेशा के लिए बनाते हैं। बड़े स्तर में जब लोगों की आंखें आपके ऊपर होती है तब आपको लगातार प्रदर्शन करना बेहद जरूरी होता है। खिलाड़ियों को खराब दिनों में काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। मैं यही सब चीजों के बारे में समझने की कोशिश कर रहा हूं।’

आपका और यशस्वी जयसवाल का क्रिकेटिंग सफर काफी लग रहा है लेकिन राजस्थान में आप दोनों साथ में खेलते हैं और अब भारतीय टेस्ट टीम के ड्रेसिंग रूम में भी एक साथ रहेंगे, क्या आपने अपने चयन के बाद उनसे बात की?

यशस्वी और मैं एक दूसरे को काफी अच्छी तरह से जानते हैं और हम लोग काफी पहले से साथ में क्रिकेट खेल रहे हैं। हमने U19 भी साथ में खेला है और काफी मजे किए हैं। वो पहले थे जिन्होंने मुझे मैसेज किया और कहा कि मैं आपके लिए बहुत खुश हूं और यह चयन बहुत सही हुआ है।’

एक क्रिकेटर के रूप में आप कौनसा मंत्र अपने साथ हमेशा रखना चाहते हैं

जब मैं बच्चा था तब मैं काफी जिद्दी था क्रिकेट खेलने के लिए। पढ़ाई बेहद जरूरी है लेकिन मैं हमेशा ही खेल में आगे बढ़ना चाहता था। मैंने अपने घर वालों को इसके बारे में बात की और मेरे पिता ने मेरा काफी साथ दिया। मैं आर्मी स्कूल में पढ़ता था और ठंडक में दिन छोटे होते हैं। मेरे पिता स्कूल में ही मेरे कपड़े ले आते थे और मैं वॉशरूम में उसको बदलता था और फिर अकादमी में खेलने जाता था और रात में अपने घर वापस आता था।

मेरी वजह से मेरे परिवार वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है लेकिन उन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया और इस बात के लिए मैं बहुत ही खुश हूं। मेरे पिता मेरे बल्लेबाजी गल्व को सिलने थे और मेरे रूम में एक गेंद भी टंगी हुई थी जिससे मैं रोज अभ्यास करता था। मेरी मां मुझे रोज बादाम देती थी जिससे मैं काफी तंदुरुस्त रहता था। मेरे परिवार वालों ने मुझे काफी सपोर्ट किया है।

अपने 2024 में एक उपलब्धि हासिल कर ली है और कोई ऐसी चीज जो आपके दिमाग में हूं?

मैं हर दिन और बेहतर होना चाहता हूं और मैं ज्यादा उम्मीद नहीं रखता हूं। जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था तब मैं इसका ही लुफ्त उठता था और अब मैं आगे भी वही करूंगा।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?