‘रोहित शर्मा से कैप पाकर अच्छा लगा..’- IPL डेब्यू के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने कही दिल की बात
अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल डेब्यू पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2 ओवर में 17 रन दिए।
अद्यतन - अप्रैल 17, 2023 5:13 अपराह्न

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आईपीएल में डेब्यू मिला। अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना शानदार आईपीएल डेब्यू किया।
अर्जुन तेंदुलकर ने दो ओवर में 17 रन दिए। जिसमें अर्जुन ने पहले ओवर में मात्र 5 रन दिए थे। मास्टर-ब्लास्टन सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू के बाद सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामनाएं दी थी। अब अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू को लेकर अपना विचार साझा किया है।
आईपीएल डेब्यू के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने कही बड़ी बात
अर्जुन तेंदुलकर 2021 से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए थे। पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक चल रहा था। जिसके चलते फैंस को उम्मीद थी कि अर्जुन तेंदुलकर को शायद डेब्यू मिल सकता है। लेकिन पिछले सीजन भी अर्जुन तेंदुलकर को एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। अर्जुन युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ट्रेनिंग ले रहे थे।
गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में भी अर्जुन तेंदुलकर शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए। जिसके बाद अर्जुन को आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। अर्जुन ने आईपीएल डेब्यू पर बात करते हुए कहा, ‘यह बहुत बड़ा क्षण है, उस टीम के लिए खेलना जिसे मैंने 2008 से सपोर्ट किया यह बहुत खास है। और MI और भारतीय कप्तान से कैप पाकर अच्छा लगा।’
मैंने वास्तव में अब तक उसे खेलते हुए नहीं देखा था- सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन के डेब्यू पर बात करते हुए इस बात का खुलासा किया कि क्यों उन्होंने डगआउट में बैठने का निर्णय लिया था। ‘यह मेरे लिए एक नया अनुभव है। क्योंकि अब तक मैंने वास्तव में उन्हें जाकर खेलते हुए नहीं देखा है। मैं बस इतना चाहता था कि उसे बाहर जाने और खुद को व्यक्त करने और जो कुछ भी वह करना चाहता है, करने की आजादी हो।’
‘और आज भी मैं ड्रेसिंग रूम में बैठ गया क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि वह अपनी योजनाओं से हटे और यहां मेगा स्क्रीन देखने लगे और अचानक उसे एहसास हो कि मैं उसे देख रहा हूं। मैं अंदर था यह एक अलग एहसास है क्योंकि 2008 मेरे लिए पहला सीजन था और 16 साल बाद वह उसी टीम के लिए खेल रहा है।’