अगस्त 25 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरी।
अद्यतन - Aug 25, 2024 4:12 pm

1) IPL 2025 से पहले सूर्यकुमार यादव को मिला इस टीम से कप्तानी का ऑफर
मेगा ऑक्शन से पहले गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक अहम फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, केकेआर ने रोहित शर्मा नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी का अनऑफिशियल ऑफर दिया है। अगर सूर्या इस ऑफर को एक्सेप्ट कर केकेआर की टीम में वापसी करते हैं, तो यह दोनों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है। हालांकि, श्रेयस अय्यर ने KKR के लिए कुछ गलत नहीं किया है, उनकी अगुवाई में ही टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था।
2) IPL 2025 में नई भूमिका में नजर आएंगे युवराज सिंह, इस टीम से चल रही है बातचीत
स्पोर्टस्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली फ्रेंचाइजी ने संभावित कोचिंग भूमिका के बारे में दिग्गज क्रिकेटर के साथ बातचीत शुरू की है। आईपीएल के पिछले तीन सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले महीने रिकी पोंटिंग से नाता तोड़ लिया। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सात सीजन तक डीसी के साथ जुड़े रहे, लेकिन वह उन्हें खिताब जिताने में नाकाम रहे। मुख्य कोच के रूप में अपनी भूमिका छोड़ने के बाद, पोंटिंग ने संकेत दिया था कि डीसी मुख्य कोच के रूप में एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर की तलाश कर रही है।
3) गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम ने शाहीन शाह अफरीदी को पिता बनने पर खास अंदाज में दी बधाई
ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन अरशद नदीम ने सोशल मीडिया पर शाहीन अफरीदी को पिता बनने और शाहिद अफरीदी को दादा बनने पर बधाई दी। नदीम ने
लिखा- “शाहीन शाह अफरीदी को आपके प्यारे बेटे के जन्म पर बधाई! और शाहिद अफरीदी को दादा बनने पर हार्दिक बधाई। अल्लाह आपके नन्हे-मुन्नों को सेहत और खुशियां दे। आपके परिवार को इस खूबसूरत नए अध्याय के लिए प्रार्थना और शुभकामनाएं।”
4) VIDEO: बांग्लादेश सीरीज के लिए रोहित ने शुरू की तैयारी, पार्क में असिस्टेंट कोच के साथ की ट्रेनिंग
बांग्लादेश सीरीज के बाद, भारत नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के चुनौतीपूर्ण दौरे पर जाने से पहले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। आगामी टेस्ट सीजन की तैयारी के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें रोहित भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ ट्रेनिंग करते हुए नजर आए।
5) “भारत के सबसे भरोसेमंद ओपनर….”, शिखर धवन के रिटायरमेंट पर विराट ने लिखी अपने दिल की बात
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार, 24 अगस्त को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास ले लिया। धवन के रिटायरमेंट का ऐलान करते ही सभी लोग सोशल मीडिया पर उन्हें उनकी अगली पारी की शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। धवन के रिटायरमेंट के एक दिन बार अब विराट कोहली ने उनके लिए भावुक पोस्ट लिखा है। विराट कोहली ने धवन को भारत का सबसे भरोसेमंद ओपनर बताते हुए लिखा कि खेल के प्रति आपका जुनून, आपकी खेल भावना और आपकी खास मुस्कान हमेशा याद आएगी, लेकिन आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी।
6) Suryakumar Yadav ने ‘शूटिंग’ में दिखाई अपनी दिलचस्पी, ट्रेनिंग लेने के लिए पहुंचे दिग्गज के पास
क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच Suryakumar Yadav का फोकस अलग-अलग चीजों पर है, जहां वो अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता चुके हैं और साथ ही वो अपने शूट भी निपटा रहे हैं। इस बीच SKY की अब एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो खुद एक खास खिलाड़ी के साथ नजर आ रहे हैं और वो तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
7) गोल्डन बैट जीतने के लिए Shikhar Dhawan ने किया था टोटका, जो सच में काम भी कर गया था
Shikhar Dhawan ने टीम इंडिया से कुल 12 साल लगातार क्रिकेट खेला, इस दौरान उन्होंने अपनी शानदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम को जीत का स्वाद भी चखाया। वहीं इंटरनेशनल करियर के दौरान कई बार वो चोटिल भी हुए, लेकिन उसके बाद भी 22 गज पर वो दर्द में भी बल्लेबाजी करते रहे हैं और उसी से जुड़ उनका अब एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
8) PAK vs BAN: फिर शाकिब अल हसन ने की ऐसी हरकत जिसको देख फील्ड अंपायर भी रह गए दंग
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहले मैच के दौरान बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन, मोहम्मद रिजवान से काफी निराश लगे और उन्होंने गुस्से में गेंद फेंक दी। यह सब देखने को मिला पाकिस्तान की दूसरी पारी के 33वें ओवर में। शाकिब अल हसन गेंद फेंकने जा रहे थे लेकिन मोहम्मद रिजवान तैयार नहीं थे। शाकिब ने भी बिल्कुल अंत समय में यह देखा कि रिजवान तैयार नहीं है। इसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर रुके और उन्होंने गुस्से में गेंद विकेटकीपर लिटन दास की ओर फेंकी।
9) “धोनी को…” अगर रोहित शर्मा की यह बात सुन लेते कोहली तो जीत जाते 2019 का वर्ल्ड कप! पुराना वीडियो वायरल
2019 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा ने कहा था कि धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। 2019 के एक वायरल वीडियो में, रोहित ने मीडिया से कहा: “मुझे व्यक्तिगत रूप से हमेशा लगता है कि उनका नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना टीम के लिए सही साबित होगा। यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि कप्तान (विराट) और कोच इस बारे में क्या सोचते हैं। व्यक्तिगत रूप से पूछे तो, मुझे खुशी होगी अगर वह (धोनी) चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करें।”
10) गब्बर के लिए Rohit Sharma ने भी खास पोस्ट शेयर कर ही डाला, लिखा-THE ULTIMATE JATT…
शिखर धवन और Rohit Sharma की दोस्ती के किस्से सभी ने सुने हैं, इन दोनों की यारी मैदान के बाहर भी नजर आती है। वहीं अब गब्बर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कर चुके हैं, ऐसे में हिटमैन ने अपने पक्के दोस्त के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने शिखर धवन को एक खास नाम भी दिया है।