भारत दौरे पर टेम्बा बावुमा करना चाहते हैं आईपीएल फ्रेंचाइजियों को आकर्षित
टेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीका के पहले स्थायी अश्वेत अफ्रीकी कप्तान हैं।
अद्यतन - Jun 4, 2022 5:06 pm

दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान टेम्बा बावुमा ने भारत के खिलाफ 9 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर अपनी आकांक्षाओं का खुलासा किया हैं।
टेम्बा बावुमा ने कहा कि वह भविष्य में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का हिस्सा बनना चाहते हैं। दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान ने आगे बताया कि उनके अंदर आईपीएल (IPL) में खेलने और किसी एक फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने की लालसा ने जन्म ले लिया हैं।
आईपीएल में कप्तानी करने के सपने देख रहे हैं टेम्बा बावुमा
क्विंटन डी कॉक ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान के रूप में इस्तीफा दें दिया था, जिसके बाद टेम्बा बावुमा को टीम की कमान सौपीं गई। वह बतौर कप्तान पहली बार भारत के दौरे पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगे। यह सीरीज दिल्ली में 9 जून से शुरू हो रही है।
आपको बता दें, टेम्बा बावुमा ने खेल के सभी प्रारूपों में शानदार बल्लेबाजी की हैं। उन्होंने अब तक खेले 51 टेस्ट मैचों में 2612 बनाए हैं, जबकि 19 वनडे और 21 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमशः 722 और 501 रन बना चुके हैं। अब दक्षिण अफ्रीका के कप्तान सीमित ओवरों के क्रिकेट में दमदार और लगातार प्रदर्शन करना चाहते हैं ताकि उन्हें अगले आईपीएल 2023(IPL 2023) में खेलने का मौका मिल सके।
टेम्बा बावुमा ने क्रिकेट मंथली को बताया: “मैं आईपीएल में खेलना चाहूंगा। मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीतन अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा, मेरे लिए आईपीएल में खेलने की संभावनाएं उतनी ही ज्यादा होगी। मुझे नहीं पता मेरे अंदर यह लालसा कहां से आई, लेकिन मैं आईपीएल में कप्तानी करने की कल्पना कर रहा हूं। मैं भी आईपीएल में खेलने और कप्तानी करने के शानदार अनुभव का आनंद लेना चाहता हूं। लेकिन इसके लिए सबसे पहले मुझे एक टीम में शामिल होने की जरूरत है। हमारे कई सारे खिलाड़ियों ने जैसे कगिसो रबादा और एडेन मार्कराम ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया और डेवाल्ड ब्रेविस भी काफी चर्चा का विषय रहे। वह हमारे लिए एक रोमांचक प्रतिभा है।”