सुनील गावस्कर ने बांधे धोनी के तारीफों के पुल, कहा- उन्होंने जो भारतीय क्रिकेट के लिए किया है…..
सुनील गावस्कर ने कहा कि, मैं MS धोनी का उन सभी चीजों के लिए फैन रहा हूं जो उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए किया है।
अद्यतन - May 29, 2023 8:24 pm

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है। इस टीम ने अपने शानदार परफॉरमेंस के दम पर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। बता दें आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में CSK और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकबला खेला जाएगा।
वहीं धोनी की कप्तानी की तारीफ फैंस से लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी की है। इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर का भी नाम शामिल है। बता दें उन्होंने हाल ही में एक बार फिर आईपीएल के बाद धोनी से ऑटोग्राफ लेने की इच्छा जाहिर की है।
आईपीएल के बाद मुझे धोनी से फिर एक ऑटोग्राफ मिलेगा- सुनील गावस्कर
बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि, मैं MS धोनी का उन सभी चीजों के लिए फैन रहा हूं जो उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए किया है। उन्होंने हर साल अपनी महानता साबित की है और मैं हमेशा उनका फैन रहूंगा। उम्मीद करता हूं कि आईपीएल के बाद मुझे उनसे फिर एक ऑटोग्राफ मिलेगा।
वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने शुभमन गिल की बल्लेबाजी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि, शुभमन गिल के पास स्थिति के मांग के अनुकूल बैटिंग करने की क्षमता है। वह पारी की शुरुआत में विस्फोटक शॉट्स खेल सकते हैं और वह बीच के भी ओवर में बड़े शॉट लगाने में सक्षम हैं। वह आम तौर पर खुद को सेट करना चाहते हैं और फिर बीच के ओवर में तेजी से रन बनाना चाहते हैं। जो किसी भी बल्लेबाज के लिए एक अच्छा संकेत है।
उन्होंने आगे कहा कि, गिल अच्छी शुरुआत को लगातर बड़ी पारियों में बदलना चाहते हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने CSK को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि, एक बार जब उनकी टीम सेट हो जाती है तो फिर धोनी और CSK मैनेजमेंट फिर कुछ बदलाव नहीं करते हैं। फिर चाहे कितने भी बड़े खिलाड़ी को बेंच पर ही क्यों ना बैठना पड़ें। बेन स्टोक्स महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे लेकिन फिट होने के बाद भी उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ा। दरअसल खिलाड़ियों में यह विश्वास एक टीम को आगे ले जाते है और CSK उसी का प्रमाण है।