रियान ने आगे कहा, ‘कई नए चेहरे हैं, लेकिन मेरे लिए पुराने हैं, क्योंकि हम साथ में काफी खेल चुके हैं। बचपन से असम का एक छोटा लड़का ये सपना देख रहा था, जो पूरा हो गया, तो खुशी तो बहुत है। जिम्बाब्वे का हमेशा अब एक स्पेशल रोल रहेगा, जब भी मैं किसी ग्राउंड पर पहला मैच खेलूंगा, तो वो मुझे हमेशा याद रहेगा।’ बता दें कि, टीम इंडिया को जिम्बाब्वे में 6 जुलाई से 14 जुलाई के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं।
Travel Day ✅
The Journey Begins… 👌
Excitement, happiness & more, ft. #TeamIndia newcomers 😎#ZIMvIND | @ParagRiyan | @IamAbhiSharma4 pic.twitter.com/YdhK5jldtW
— BCCI (@BCCI) July 3, 2024
आपको बता दें कि, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे प्लेयर्स ने T20I से संन्यास ले लिया और हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार जैसे प्लेयर्स को आराम दिया गया है। ऐसे में इस सीरीज के जरिए युवा प्लेयर्स के पास खुद को साबित करने का मौका होगा।
