IPL 2024: 'वह बहुत ही..' RCB के खिलाफ DC के महत्वपूर्ण मैच से पहले अभिषेक पोरेल को लेकर रिकी पाॅन्टिंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ‘वह बहुत ही..’ RCB के खिलाफ DC के महत्वपूर्ण मैच से पहले अभिषेक पोरेल को लेकर रिकी पाॅन्टिंग

पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली के लिए विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ सकते हैं पोरेल

Ricky Ponting and Abhishek Porel (Image Credit- Twitter X)
Ricky Ponting and Abhishek Porel (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 में आज 12 मई को दिल्ली कैपिल्स (DC) का सामना राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB) से होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। हालांकि, डीसी के आरसीबी के खिलाफ इस महत्वपूर्ण मैच से पहले टीम के हेड कोच और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पाॅन्टिंग (Ricky Ponting) ने अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गौरतलब है कि स्लो ओवर रेट के चलते दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन लग गया है। इसके बाद उम्मीद है कि पोरेल आरसीबी के खिलाफ दिल्ली की ओर से विकेटकीपर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। लेकिन इस मुकाबले से पहले पाॅन्टिंग का ये बयान पोरेल का आत्मविश्वास बढ़ाने में काफी अहम भूमिका निभा सकता है।

अभिषेक पोरेल ने रिकी पाॅन्टिंग को लेकर दिया ये बड़ा बयान

बता दें कि दिल्ली के आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले रिकी पाॅन्टिंग ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मैंने इस आईपीएल में अभिषेक पोरेल में काफी बदलाव देखा है, उसने काफी सीखा है।

पिछले सीजन में ऋषभ के साथ जो हुआ, उसके बाद हमें ऑक्शन में कुछ विकेटकीपर शामिल करने थे। हमने अभी तक जितने भी विकेटकीपर्स को ट्राई किया, उसमें पोरेल सबसे उपयुक्त थे। लेकिन जब मैंने उन्हें बल्लेबाजी करते देखा, तो मुझे पता लग गया था कि वह एक स्पेशल टैलेंट है।

पाॅन्टिंग ने आगे कहा- हमने अभी तक कुछ मैच खेले हैं, उसमें उसका टैलेंट चमकने लगा है। उसने इस बात पर काम करना शुरू कर दिया है कि आईपीएल में कैसा क्रिकेट खेलना है। टीम में उसकी भूमिका-भूमिका अलग-अलग है। हमारे लिए इस सीजन में वह पहले मैच में नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने आए थे, और इसके बाद वह हर मैच में बेहतर होता गया।

close whatsapp