IPL 2024: Jake Fraser-McGurk ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेली MI के खिलाफ धुआंधार पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: Jake Fraser-McGurk ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेली MI के खिलाफ धुआंधार पारी

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया।

Jake Fraser Mcgurk (Pic Source-X)
Jake Fraser Mcgurk (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में जबरदस्त शुरुआत की और शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बनाए। दिल्ली की ओर से Jake Fraser-McGurk ने धुआंधार शुरुआत की और मात्र 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा दूसरी बार किया।

Jake Fraser-McGurk ने पावर प्ले में मुंबई इंडियंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। बता दें कि फ्रेजर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। हालांकि, मुंबई के खिलाफ भी इस मैच वह शतक से चूक गए और 84 रन बनाकर आउट हो गए।

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी खराब प्रदर्शन किया है और आठ मैच में सिर्फ तीन में जीत दर्ज की है, जबकि 5 में टीम को हार झेलनी पड़ी है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 9वें पायदान पर है। दिल्ली टीम की बात की जाए तो उन्होंने 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 में टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में दिल्ली छठवें पायदान पर है। इस सीजन कई बड़े स्कोर बनते हुए देखे गए हैं और दिल्ली भी मुंबई के खिलाफ ऐसा ही करना चाहेगी। फिलहाल दिल्ली ने शुरुआत काफी अच्छी कर ली है। अगर मुंबई को यह मैच जीतना है तो उन्हें जल्द से जल्द दिल्ली टीम के विकेट लेने होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?