40 साल से ज्यादा की उम्र है James Anderson की, लेकिन फिटनेस युवा खिलाड़ी जैसी है - क्रिकट्रैकर हिंदी

40 साल से ज्यादा की उम्र है James Anderson की, लेकिन फिटनेस युवा खिलाड़ी जैसी है

जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं।

James Anderson (Image Credit- Instagram)
James Anderson (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए हर कोई उत्साहित है, वहीं फैन्स James Anderson और विराट कोहली की टक्कर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन फैन्स का ये इंतजार लंबा हो गया है, जिसका कारण है विराट का पहले 2 टेस्ट मैच ना खेलना। दूसरी ओर जेम्स एंडरसन अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं, जिसका नजारा गेंदबाज ने अपने फैन्स को सोशल मीडिया के जरिए दिखाया है। वैसे इस सीरीज में कुल 5 टेस्ट मैच होंगे, जिसके बाद IPL 2024 का आगाज हो जाएगा मार्च के आखिर में।

सालों से टेस्ट क्रिकेट में फोकस है James Anderson का

जी हां, कई सालों से James Anderson इंग्लैंड टीम के लिए सिर्फ और सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेल रहे हैं, ऐसे में उन्हें वनडे और टी20 खेले कई साल हो गए हैं। जेम्स एंडरसन ने अपने करियर में कुल 194 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 269 विकेट हैं, तो गेंदबाज के खाते में सिर्फ 19 टी20 इंटरनेशनल मैच हैं और आखिरी वनडे उन्होंने साल 2015 में तो आखिरी टी20I मैच उन्होंने साल 2009 में खेला था। जिसके बाद से वो लगातार टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए आए हैं, ऐसे में उन्होंने 183 टेस्ट मैच खेलते हुए अभी तक 690 विकेट ले लिए हैं। साथ ही इस गेंदबाज ने आज तक IPL नहीं खेला है।

James Anderson समय के साथ-साथ जवान होते जा रहे हैं

*जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं।
*सीरीज को लेकर James Anderson हैदराबाद के मैदान में कड़ी तैयारी कर रहे हैं।
*तेज गेंदबाज ने अपनी अभ्यास से जुड़ी 2 तस्वीरें की हैं सोशल मीडिया पर पोस्ट।
*40 साल की उम्र में भी ये खिलाड़ी नजर आ रहा है काफी ज्यादा सुपर फिट।

टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियां करते हुए James Anderson

 

View this post on Instagram

 

A post shared by James Anderson (@jimmya9)

इंग्लिश टीम के बाकी गेंदबाज भी खतरनाक हैं गुरू

कुछ इस प्रकार होगी इंग्लैंड टीम इस टेस्ट सीरीज के लिए

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, डेन लॉरेंस, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?