एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, दूसरे टेस्ट का पहला दिन रहा मेजबान के नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, दूसरे टेस्ट का पहला दिन रहा मेजबान के नाम

भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 ओवर में बिना विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं।

Team India (Pic Source-Twitter)
Team India (Pic Source-Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट का पहला दिन संपन्न हुआ। बता दें, भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 ओवर में बिना विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं।

दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को उनकी पहली पारी में 263 रन पर ऑलआउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 125 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 81 रन बनाए। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 142 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 72* रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान पैट कमिंस ने 59 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाए।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 14.4 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने लगातार ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दबाव बनाए रखा। अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने अश्विन के एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। भारतीय स्पिनर ने अपने एक ही ओवर में मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ का विकेट अपने नाम किया।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने की बेहतरीन शुरुआत

बता दें, पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 9 ओवर में बिना विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं। वो अभी भी अपनी पहली पारी में 242 रन से पीछे हैं। कप्तान रोहित शर्मा 34 गेंदों में एक चौके की मदद से 13* रन पर खेल रहे हैं जबकि केएल राहुल ने 20 गेंदों में 4* रन बना लिए हैं। खेल के दूसरे दिन दोनों ही टीमें एक दूसरे के ऊपर हावी होने को देखेंगी।

बता दें, पहला टेस्ट नागपुर में खेला गया था जिसमें भारत में एक पारी और 132 रन से ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2022-23 सत्र की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। यह सीरीज जीतना दोनों टीमों के लिए बेहद जरूरी है।

https://twitter.com/abhishe92065110/status/1626497241065336833?s=20

close whatsapp