क्या जान्हवी कपूर चुपके से केएल राहुल को वर्कआउट करते हुए देख रही थी? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या जान्हवी कपूर चुपके से केएल राहुल को वर्कआउट करते हुए देख रही थी?

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं इन दिनों बल्लेबाज केएल राहुल।

KL Rahul (Photo Source: Twitter)
KL Rahul (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला इन दिनों उनसे नाराज चल रहा है, हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान ये बल्लेबाज अपने प्रदर्शन से निराश ही कर के गया। लेकिन इस बार टीम इंडिया का ये बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी को लेकर खबरों में नहीं आया है, बल्कि अपने एक वीडियो को लेकर केएल सुर्खियां बटोर रहे हैं।

केएल राहुल को दिया गया है अभी क्रिकेट से ब्रेक

अपनी खराब बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल ने काफी आलोचना झेली थी, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी को ब्रेक दिया गया औक केएल को न्यूजीलैंड दौरे पर ना भेजने का फैसला लिया गया। वहीं अब राहुल बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया के लिए फिर से खेलते हुए नजर आएंगे, साथ ही उनको अब हर कसौटी पर खरा उतरना होगा।

केएल राहुल के GYM वीडियो में क्या रही हैं जान्हवी कपूर?

*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं इन दिनों बल्लेबाज केएल राहुल।
*इसी कड़ी में राहुल ने हाल में जिम से जुड़े कुछ पोस्ट किए थे शेयर।
*इसी वीडियो में राहुल के पीछे गुजर रही थी बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर।
*बल्लेबाज के इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में जान्हवी कपूर का नाम लिखा जा रहा है।

ये बॉलीवुड बाला केएल राहुल के इस वीडियो में आई नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं केएल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

जनवरी में अथिया के साथ ले सकते हैं शायद 7 फेरे

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि केएल राहुल अथिया शेट्टी के साथ जनवरी 2023 में 7 फेरे ले सकते हैं और ये भी दावा किया गया था कि ये शादी खंडाला में हो सकती है।

close whatsapp