'यह वह नहीं था जिसके लिए मैंने साइन किया था' PCB के साथ संचार की कमी पर निराशा व्यक्त करते हुए Jason Gillespie - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह वह नहीं था जिसके लिए मैंने साइन किया था’ PCB के साथ संचार की कमी पर निराशा व्यक्त करते हुए Jason Gillespie

पाकिस्तान के रेड बाॅल कोच हैं जेसन गिलेस्पी 

Jason Gillespie
Jason Gillespie. (Photo by Dan Mullan/Getty Images)

पाकिस्तान के रेड-बॉल कोच जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अंदर अपनी भूमिका स्पष्टता और संचार की कमी के बारे में अपनी निराशा व्यक्त करते हुए बड़ा बयान दिया है।

गौरतलब है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को हाल में ही पाकिस्तानी की सीनियर मैन्स कमिटी के सेलेक्शन पैनल से कप्तान शान मसूद के साथ हटा दिया गया था। फिलहाल जेसन इस समय बहुत ही जटिल स्थिति से गुजर रहे हैं और उन्होंने पीसीबी को लेकर अपने विचार क्रिकेट जगत के सामने रखे हैं।

Jason Gillespie ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही स्काई स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए जेसन ने कहा- यह वह नहीं है, जिसके लिए मैंने साइन-अप किया था। मैं पूरी तरह से ईमानदार हूं, लेकिन यह कुछ उन चीजों में से एक हैं, जिसमें आपको प्रवाह के साथ चलने की जरूरत होती है।

फिलहाल, मैं एक अलग माहौल में हूं, और चीजें यहां अलग तरह से की जाती है। चीजें कैसे की जाती हैं, उनपर कोई सहमत तो कोई असहमत हो सकता है। लेकिन मैं यहां पाकिस्तान टीम को अच्छा प्रदर्शन करने, खिलाड़ियों को बेहतर बनाने और सुधार करने में मदद करने के लिए हूं। इसलिए मैंने अपना सारा ध्यान और ऊर्जा उसमें लगा दी है।

गौरतलब है कि जेसन ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान की रेड बाॅल क्रिकेट में कोचिंग संभाली थी, तो उनका कहना था कि वे यहां पर लंबे समय के प्लान के साथ आए हैं। हालांकि, अब पीसीबी के साथ उनके रिश्ते को देखकर नहीं लग रहा है कि वह लंबे समय तक इस भूमिका में बने रह सकते हैं।

जेसन ने आगे कहा- मुझे लगता है कि समय-समय पर निराशा होती रहती है। मेरे लिए, जब मैं पाकिस्तान क्रिकेट के बोर्ड में आया, तो मुझे बताया गया कि एक लंबे समय के लिए प्लान है। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत थी कि हमारा संचार सही रहे। मैंने इसे वास्तविक फोकस बनाया है और इसलिए यदि वे चीजें आपकी इच्छानुसार नहीं की जाती हैं, तो आप निराश हो सकते हैं।

close whatsapp