IPL 2024: जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी बनी PBKS के लिए विलन, MI के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज का ओवर रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी बनी PBKS के लिए विलन, MI के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज का ओवर रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट

जसप्रीत बुमराह ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कप्तान सैम करन, राइली रूसो और शशांक सिंह का विकेट अपने नाम किया।

Jasprit Bumrah (Pic Source-X)
Jasprit Bumrah (Pic Source-X)

चंडीगढ़ में खेले गए आईपीएल 2024 के बेहतरीन मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हराया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके।

बता दें, जसप्रीत बुमराह ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कप्तान सैम करन, राइली रूसो और शशांक सिंह का विकेट अपने नाम किया। यही नहीं जब पंजाब किंग्स के तीन विकेट बचे हुए थे और उन्हें चार ओवर में 28 रनों की जरूरत थी तब जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए अपने ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। इस ओवर के बाद पंजाब किंग्स के ऊपर दबाव काफी बढ़ गया था और इसी वजह से मेजबान मैच हार गए।

जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का टर्निंग पॉइंट था। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की। यही नहीं जसप्रीत बुमराह को पंजाब किंग्स के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

मुंबई इंडियंस ने जीता पंजाब किंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच

बता दें कि, मुंबई इंडियंस ने इस जीत के बाद 7 मैच में तीन मुकाबले अपने नाम कर लिए हैं जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 के अंक तालिका में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस सातवें पायदान पर आ चुका है। वहीं पंजाब किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने 7 मैच में दो में जीत दर्ज की है जबकि 5 में टीम ने हार झेली है। आईपीएल 2024 के अंक तालिका में पंजाब किंग्स 9वें स्थान पर है।

अब मुंबई इंडियंस को अपना अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 22 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलना है। मुंबई टीम इस मैच को भी अपने नाम जरुर करना चाहेगी। वहीं पंजाब किंग्स को अब 21 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ चंडीगढ़ में ही मैच खेलना है। यह मैच पंजाब किंग्स के लिए जीतना बेहद जरूरी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?