IPL के पहले तक पेरिस में रहने वाले थे शायद जसप्रीत बुमराह, BCCI ने बुलावा भेज दिया!
काफी समय से पेरिस में समय बिता रहे थे बुमराह।
अद्यतन - Jan 3, 2023 5:22 pm

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, जिसका कारण था तेज गेंदबाज को लगी चोट। इसी चोट के कारण बुमराह साल 2022 के कई मेगा टूर्नामेंट नहीं खेल पाए, लेकिन एक बार फिर से रफ्तार का सौदागर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार है और BCCI ने इससे जुड़ी एक अच्छी खबर दी है।
जसप्रीत बुमराह को किया गया था काफी ट्रोल
जसप्रीत बुमराह जब टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम से बाहर हुए थे, तो फैन्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था और फैन्स ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि बुमराह सिर्फ IPL के लिए ही फिट होते हैं। लेकिन अब वो पूरी फिटनेस के साथ टीम इंडिया में वापसी करने जा रहे हैं, जिसके बाद सभी की नजरें उन्हीं पर रहने वाली है।
BCCI ने भेजा जसप्रीत बुमराह को छुट्टियों के बीच बुलावा
*काफी समय से पेरिस में समय बिता रहे थे बुमराह।
*लेकिन अचानक बुमराह को किया गया टीम इंडिया में शामिल।
*लंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल हुए जसप्रीत।
*BCCI ने ट्वीट कर फैन्स के साथ शेयर की ये अहम जानकारी।
अब होगी जसप्रीत बुमराह की मैदान पर वपासी
हाल ही में पेरिस से जुड़ी रील शेयर की है तेज गेंदबाज ने
लंका के खिलाफ अब कुछ ऐसी होगी वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह