वाइफ को लेकर जसप्रीत बुमराह ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, इस बार Sanjana कर रही हैं WPL होस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

वाइफ को लेकर जसप्रीत बुमराह ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, इस बार Sanjana कर रही हैं WPL होस्ट

जसप्रीत बुमराह की वाइफ Sanjana कर रही हैं WPL को होस्ट।

Sanjana And Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)
Sanjana And Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं। दूसरी ओर बुमराह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं, जहां इस बार उन्होंने वाइफ के लिए एक स्पेशल इंस्टा स्टोरी लगाई है और वो काफी ज्यादा पसंद की जा रही है।

क्यों चौथे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं है जसप्रीत बुमराह?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कुल 5 टेस्ट मैचों की सीरीज है, ऐसे में BCCI तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भार नहीं डालना चाहता है। जिसे देखते हुए पहले सिराज को आराम दिया गया था, उसके बाद अब जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट मैच से आराम दिया गया है और वो आखिरी टेस्ट मैच के जरिए टीम इंडिया में वापसी कर लेंगे। वहीं बुमराह की जगह इस मैच में Akash Deep खेल रहे हैं, जिन्होंने टीम इंडिया से अपना शानदार डेब्यू किया है।

जसप्रीत बुमराह वाइफ Sanjana को लेकर काफी खुश हैं

*जसप्रीत बुमराह की वाइफ Sanjana कर रही हैं WPL को होस्ट।
*जिसे लेकर बुमराह ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी।
*जहां तस्वीर में Sanjana कर रही थी WPL का पहला मैच होस्ट।
*बेटा होने के बाद पहली बार काम पर लौटी है तेज गेंदबाज की वाइफ।

Sanjana को लेकर जसप्रीत बुमराह की इंस्टा स्टोरी

कुछ दिनों पहले कपल की ये तस्वीर आई थी सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

किसने जीता WPL का पहला मैच?

दूसरी कल से WPL 2024 का आगाज हो गया है, जहां पहला मैच ही रोमांच से भरा हुआ था। पहले मैच में मुंबई टीम का सामना दिल्ली से हुआ था, इस दौरान ये मैच आखिरी गेंद तक गया। इस दौरान आखिरी गेंद पर छक्का आया और मुंबई टीम ने जीत के साथ लीग का आगाज किया। मुकाबले से पहले बॉलीवुड के सितारों ने ग्लैमर का तड़का लगाया था और आगे भी ऐसे धमाकेदार मुकाबले होने की पूरी उम्मीद है। वैसे IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से चेन्नई के मैदान पर होने जा रहा है।

close whatsapp