जसप्रीत बुमराह पेरिस गए और अब शायद IPL से ही वापसी करेंगे मैदान पर!
काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह।
अद्यतन - दिसम्बर 23, 2022 12:05 अपराह्न

टीम इंंडिया के तेज गेंदबाजों को बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले ज्यादा चोट लगती है, जहां इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह का नाम भी आता है और अभी वो चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। साथ ही अब कयास ये ही लगाए जा रहे हैं कि, बुमराह की मैदान पर वापसी IPL में ही होगी और इस वक्त बुमराह अपनी वाइफ के साथ छुट्टियां बिताने निकल गए हैं।
जसप्रीत बुमराह की जल्दबाजी में वापसी करवा दी थी
जी हां, जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल सितंबर महीने मे खेला था और इसी सीरीज में उनकी जल्दबाजी में वापसी करवा दी गई थी। जिसके कारण उनकी चोट गंभीर हो गई और फिर वो टी20 वर्ल्ड कप 2022 से भी बाहर हो गए।
जसप्रीत बुमराह IPL से पहले खुद को फ्रेश रखना चाहते हैं!
*काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह।
*ऐसे में वो खाली समय अपने वाइफ के साथ गुजार रहें, कुछ तस्वीरें आई सामने।
*बुमराह शायद अपनी वाइफ के साथ गए हैं पेरिस घूमने के लिए।
*जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकता है ये तेज गेंदबाज।
यहां देखें: IPL Auction Live
अपनी वाइफ के साथ पेरिस में जसप्रीत बुमराह
फिर से गेंदबाजी पर लौट आया ये तेज गेंदबाज
दूसरी ओर बुमराह ने अब धीरे-धीरे फिटनेस हासिल कर रहे हैं, हाल ही में जसप्रीत एक इंस्टा रील शेयर की थी जिसमें वो पुराने अंदाज में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे थे।