जसप्रीत बुमराह ने बताया अपने शांत सेलिब्रेशन के पीछे का सबसे बड़ा राज
जसप्रीत बुमराह जब आए थे तो विकेट लेने के बाद जबरदस्त तरीके से सेलिब्रेट करते थे।
अद्यतन - Mar 2, 2022 4:40 pm

2018 में अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से जसप्रीत बुमराह बेहद कम समय में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण मुख्य चेहरा बन गए हैं। दाएं हाथ का यह गेंदबाज अपने स्किल में शानदार रहा है और दुनिया भर में जाकर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बुमराह को अक्सर कई क्रिकेट पंडितों और पूर्व खिलाड़ियों ने एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में देखा है जो एक संभावित कप्तान बनने की क्षमता रखते हैं।
उन्हें हाल ही में केएल राहुल की अनुपस्थिति में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज दोनों के लिए भारत का उप-कप्तान नामित किया गया। नई भूमिका निश्चित रूप से तेज गेंदबाज के लिए एक अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आएगी, हालांकि, बुमराह इसे टीम में अपनी मौजूदा भूमिका के एक विस्तार के रूप में देखते हैं।
उनका मानना है कि कप्तानी सिर्फ एक पद है और टीम के एक वरिष्ठ सदस्य के रूप में, हमेशा अन्य खिलाड़ियों की मदद करने में सक्षम होने की उम्मीद की जाती है। बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “मैं इसे एक विशेष स्थिति के रूप में नहीं देखता। टीम में एक स्पिनर या एक तेज गेंदबाज, या बल्लेबाज ही कप्तान होता है।
जसप्रीत बुमराह ने अपने शांत सेलिब्रेशन के पीछे की वजह बताई
टीम के एक वरिष्ठ सदस्य के रूप में, आपको खिलाड़ियों की हर संभव मदद करनी होगी। जैसा कि मैं पहले भी बोल चुका हूं मेरे लिए यह सिर्फ एक पोस्ट है। हां, यह एक महान अवसर है जिसने खुद को प्रस्तुत किया है, और मुझे ऐसा करने में बहुत खुशी हो रही है।”
भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने शांत सेलिब्रेशन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। बुमराह ने बताया कि वो ऐसा क्यों करते हैं। बुमराह ने कहा कि, “जब मैं छोटा था तब बहुत सेलिब्रेशन करता था। मैं काफी उत्तेजित हो जाता था और वास्तव में अपने सेलिब्रेशन की प्लानिंग करता था कि कैसे करना है।
हालांकि अब मैं पूरी तरह से अपने काम पर ध्यान देता हूं। जब एक बार टीम जीत जाए और मैच खत्म हो जाए तब आप जितना चाहे सेलिब्रेशन कर लें। इसलिए जब तक मैच खत्म नहीं हो जाता है तब तक मेरा ध्यान टीम को जीत दिलाने पर रहता है।”