IPL 2025: सुरेश रैना का है मानना, ऋषभ पंत हो सकते हैं नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: सुरेश रैना का है मानना, ऋषभ पंत हो सकते हैं नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी नीलामी से पहले ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है।

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के Jeddah में आयोजित किया जाएगा। आगामी नीलामी में कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और इनमें से एक भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी हैं।

बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी नीलामी से पहले ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है। उनका प्रदर्शन अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में जबरदस्त रहा है और आगामी नीलामी में कई फ्रेंचाइजियों की निगाहें उन पर जरूर होगी। हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक ऋषभ पंत पर आगामी नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है।

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक, सुरेश रैना ने कहा कि, ‘हमें यह चीज एक मौके के रूप में देखना चाहिए। अगर हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी को देखें तो उन्हें काफी ज्यादा पैसे मिल रहे हैं और भारतीय खिलाड़ियों के साथ ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है।

वो दिल्ली कैपिटल्स के बेहतरीन कप्तान, शानदार बल्लेबाज और धाकड़ विकेटकीपर हैं। मुझे ऐसा लगता है कि उन पर 25 से 30 करोड़ की बोली जरूर लगेगी। ऋषभ पंत ब्रांड हैं।’

सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें ऋषभ पंत पर जरूर होगी: सुरेश रैना

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘ऋषभ के पास यह काबिलियत है कि वो कहीं भी कप जीत सकते हैं। दिल्ली में उन्होंने कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। केएल राहुल के साथ भी ऐसा ही देखने को मिला, जबकि श्रेयस अय्यर ने तो कोलकाता को कप जिताया, लेकिन उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, दिल्ली और लखनऊ चार टीमें है जो ऐसे ही भारतीय कप्तान को अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं।

चेन्नई को भी टीम बनानी है, लेकिन उनके पर्स में 55 करोड़ रुपए बचे हैं। अगर वो एक खिलाड़ी के ऊपर 25 से 30 करोड़ रुपए लगाते हैं तो उन्हें कम से कम 18 खिलाड़ियों की टीम पूरी करनी होगी।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?