आपक लोग अंदर से देखना चाहते हैं क्या माही का फार्महाउस? - क्रिकट्रैकर हिंदी

आपक लोग अंदर से देखना चाहते हैं क्या माही का फार्महाउस?

माही के कृषि गतिविधियों वाले फार्महाउस में लोगों को मिल रही है एंट्री।

MS Dhoni in farm (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni in farm (Photo Source: Twitter)

सभी क्रिकेट के दीवानों को 26 मार्च का इंतजार है, जहां इस तारीक पर माही यानी की धोनी की मैदान पर वापसी होने जा रही है। मतवाले माही को CSK की जर्सी में एक फिर से देखने के लिए लाखों लोग बेताब है, साथ ही धोनी इस बार भी नए खिलाड़ियों के साथ टीम को चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। लेकिन मैदान में उतरने से पहले ही माही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसका कारण खेल नहीं है। वहीं धोनी के खबरों में आने के कारण को सुनकर एक बार के लिए आप भी उत्साहित हो जाएंगे।

माही के फार्महाउस में एंट्री करना चाहते हैं आप?

भले ही धोनी अब टीम इंडिया से ना खेलते हों, भले ही वो पूरे साल मैदान पर ना दिखते हों। लेकिन माही का क्रेज किसी भी तरह कम नहीं हुआ है, आईपीएल आते ही धोनी का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगता है। वहीं जब आईपीएल खत्म हो जाता है तो उनकी पत्नी यानी साक्षी सोशल मीडिया के जरिए धोनी की तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। वहीं अक्सर खबरों में माही का फार्महाउस भी रहता है, अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

*माही के कृषि गतिविधियों वाले फार्महाउस में लोगों को मिल रही है एंट्री।
*रिपोर्ट के मुताबिक 17,18 और 19 मार्च के दिन लोगों के मिलेगी एंट्र्री ।
*इस फार्महाउस पर लोग तीन दिन खरीद सकेंगे फल और सब्जियां।
*250 ग्राम स्ट्रॉबेरी इस फार्महाउस पर लोगों को 50 रूपए में मिलेगी।

काफी समय पहले धोनी ने साझा किया था ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

हाल ही में आलोचना का शिकार हुए थे धोनी

इस बार के मेगा ऑक्शन के दौरान चेन्नई टीम ने सुरेश रैना पर बोली नहीं लगाई थी, जिसके बाद रैना अनसॉल्ड रहे थे और वो इस साल लीग खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर धोनी की काफी आलोचना हुई थी और उनपर रैना को धोखा देना का आरोप लगा था।

close whatsapp