जसप्रीत बुमराह को चोटिल करना चाहते हैं वसीम अकरम, तेज गेंदबाज को लेकर दे रहे हैं बेतुके बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

जसप्रीत बुमराह को चोटिल करना चाहते हैं वसीम अकरम, तेज गेंदबाज को लेकर दे रहे हैं बेतुके बयान

बुमराह इस वक्त अच्छी लय में हैं और शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं- वसीम अकरम

Wasim Akram and Jasprit Bumrah
Wasim Akram and Jasprit Bumrah. (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय शानदार फॉर्म में हैं और आगामी वनडे वर्ल्ड कप में उनका फॉर्म टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी से पहले वह लंबे समय तक चोटिल रहे और एशिया कप में उन्होंने केवल चार मैचों में गेंदबाजी की। ऐसे में अब पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम का मानना ​​है कि इस दिग्गज तेज गेंदबाज को अपनी लय बरकरार रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कम से कम दो वनडे मैच खेलने चाहिए।

अकरम ने यह भी कहा कि सूर्यकुमार यादव को वनडे वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैचों सहित सभी मैच खेलने चाहिए। सूर्या को अभी भी 50 ओवर के प्रारूप में खुद को साबित करना बाकी है और इसलिए, अकरम का मानना ​​है कि सूर्या को बल्लेबाजी के दौरान क्रीज पर अधिक वक्त बिताना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मार्की टूर्नामेंट के लिए तरोताजा रहने के लिए कुछ मैचों में ब्रेक ले सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह को लेकर वसीम अकरम ने दिया बड़ा बयान

स्टार स्पोर्ट्स पर वसीम अकरम ने कहा कि, “बुमराह को तीन मैचों (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) में से कम से कम दो मैच खेलने चाहिए क्योंकि वह चोट से आ रहे हैं। वो अच्छी लय में दिख रहे हैं और शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव हाल ही में वनडे में संघर्ष कर रहे हैं, वह ये सभी पांच मैच (ऑस्ट्रेलिया सीरीज और दो वार्म-अप) खेल सकते हैं। विराट आराम भी कर सकते हैं क्योंकि ये लंबा वर्ल्ड कप है, उन्हें 9 मैच खेलने हैं।”

गौरतलब है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से मोहाली में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि अक्षर पटेल सीरीज के पहले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह इस समय हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें कम से कम एक सप्ताह से 10 दिनों तक बाहर रहना पड़ सकता है।

वाशिंगटन सुंदर, जिन्हें एशिया कप फाइनल के लिए अक्षर पटेल के बैकअप के रूप में टीम में शामिल किया गया था, वो ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी नजर आ सकते हैं। वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगा। उससे पहले टीम इंडिया दो वार्मअप मैच भी खेलेगी।

यह भी पढ़ें: एशिया कप 2023 जीतने के बाद मुंबई पहुंची Team India

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?