IPL से पहले अब NCA वाले भी बुमराह को फिट करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं
कुछ ही दिनों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू होने वाला है और जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस (MI) में जबरदस्त वापसी करने को देख रहे होंगे।
अद्यतन - फरवरी 23, 2023 6:46 अपराह्न

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में मैच सिमुलेशन वर्कलोड से गुजर रहे हैं। बता दें, कुछ ही दिनों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू होने वाला है और जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस (MI) में जबरदस्त वापसी करने को देख रहे होंगे।
जसप्रीत बुमराह ने सितंबर 2022 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी मुकाबला नहीं खेला है क्योंकि उनकी पीठ में चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से ना तो वो एशिया कप 2022 में खेल पाए और ना ही टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में। पिछले साल सितंबर महीने में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज में भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें फिर चोट लग गई और वो टीम से बाहर हो गए।
तबसे वो NCA में हैं और अपनी चोट से उभर रहे हैं। फिलहाल भारतीय तेज गेंदबाज चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच सिमुलेशन वर्कलोड से गुजर रहे हैं ताकि उन्हें NCA से मुकाबले खेलने का ग्रीन सिग्नल मिल सके।
#Bumrah undergoing match-simulation workloads at the National Cricket Academy. Hope to see him playing for India soon. #BCCI pic.twitter.com/F3fo04daQw
— Mandeep Saharan (@manusaharan) February 17, 2023
WTC के फाइनल पर भारत की है निगाहें
बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय चार मुकाबलों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 खेली जा रही है। भारत ने शुरुआती दो टेस्ट को जीतकर इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब अगर उन्हें WTC के फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें बचे हुए दो मैचों में से किसी एक में जीत दर्ज करनी होगी।
इस समय भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है। इस चार मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 17 मार्च से होगी। भारत की निगाहें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर होगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया भी इस सीरीज में मैच जीतने को देखेंगी। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 1 मार्च से शुरू होगा।