द हंड्रेड 2022 में जेमिमा रोड्रिग्स का सफर हुआ समाप्त; पढ़िए पूरी खबर
जेमिमा रोड्रिग्स इस सीजन में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए केवल 2 मैच खेल पाई।
अद्यतन - अगस्त 19, 2022 6:33 अपराह्न

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स जारी द हंड्रेड 2022 में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के शेष मैचों में भाग नहीं ले पाएगी, क्योंकि वह कलाई में फ्रैक्चर के कारण महिला टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
जेमिमा रोड्रिग्स ने बर्मिंघम में हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ रजत पदक जीतकर द हंड्रेड महिला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची थी। उन्होंने महिला द हंड्रेड 2022 में अपने अभियान की शुरुआत ओवल इनविंसिबल्स के खिलाफ 51 रन बनाकर धमाकेदार अंदाज में की थी।
जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण द हंड्रेड से हुई बाहर
हालांकि, भारतीय बल्लेबाज इस सीजन में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए केवल 2 मैच खेल पाई, और अब उन्हें स्वदेश लौटना होगा। इस बीच, आयरलैंड की गैबी लुईस को जेमिमा रोड्रिग्स के प्रतिस्थापन के रूप में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स टीम में शमिल किया गया है। गैबी लुईस कथित तौर पर सुपरचार्जर्स के लिए केवल 2 मैचों के लिए उपलब्ध होगी।
टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है कि नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को चोट के कारण द हंड्रेड में अपना सीजन समाप्त करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
BIG MISS:
🇮🇳Jemimah Rodrigues will miss the remainder of the ongoing The Hundred tournament after she fractured her wrist.
Gaby Lewis will relace her. #CricketTwitter #TheHundred pic.twitter.com/mqcq4vwN7E
— Female Cricket (@imfemalecricket) August 19, 2022
आपको बता दें, जेमिमा रोड्रिग्स को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) में बारबाडोस के खिलाफ भारत के एक मैच के दौरान दाहिनी कलाई में चोट लग गई थी। हालांकि, उसने कलाई पर टेप लगाकर CWG 2022 में खेलना जारी रखा और 146 रन बनाकर भारत को रजत पदक जीतने में मदद की।
जिसके बाद वह चोटिल कलाई के साथ ही द हंड्रेड 2022 में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेल रही थी, लेकिन दो मैचों के बाद ही, यह चोट इतनी बदतर हो गई कि उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इस समय नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स दो मैचों में एक हार और एक जीत के साथ अंक तालिका में पांचवे स्थान पर है, और उनका अगला मुकाबला बर्मिंघम फीनिक्स के खिलाफ 19 अगस्त को है।