वीडियो: महिला वर्ल्ड कप में वायरल हुआ एफी फ्लेचर नया बेबी सेलिब्रेशन - क्रिकट्रैकर हिंदी

वीडियो: महिला वर्ल्ड कप में वायरल हुआ एफी फ्लेचर नया बेबी सेलिब्रेशन

एफी फ्लेचर ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए।

Afy Fletcher. (Photo Source: Twitter)
Afy Fletcher. (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज की एफी फ्लेचर ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान विकेट लेने के बाद एक नए तरीके का बेबी सेलिब्रेशन किया, जिसका वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। इस महिला वर्ल्ड कप में अलग-अलग देशों की कुछ ऐसी खिलाड़ी भी हिस्सा ले रही हैं, जो हाल में ही मां बनी हैं।

पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह महरूफ ने हाल में एक मैच के दौरान शानदार पारी खेलने के बाद अलग अंदाज में बेबी सेलिब्रेशन किया था, लेकिन वेस्टइंडीज की फ्लेचर ने एकदम अलग तरीके से बेबी सेलिब्रेशन किया, जो फैंस को भी पसंद आ रहा है और सभी इसपर अपनी-अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखिए एफी फ्लेचर का वो खास सेलिब्रेशन

बता दें कि, फ्लेचर का सात महीने का बेटा है। विकेट लेते ही उन्होंने हाथ से इशारे में फोन मिलाया और वीडियो कॉल की तरह हाथ को देखकर Hi Baby! कहा। यह सेलिब्रेशन देखकर उस समय कमेंट्री कर रही कमेंटेटर्स भी बेहद खुश नजर आई। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच यह बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला मुकाबला हुआ।

क्या रहा इस मैच का हाल

इस बीच, फ्लेचर ने मैच में फरगना हक, रुमाना अहमद और रितु मोनी को आउट किया और वेस्टइंडीज बांग्लादेश के खिलाफ 140 रन का बचाव करने में कामयाब रही। इससे पहले मैच में, बांग्लादेश ने टॉस जीता और माउंट माउंगानुई में बे ओवल में गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। सलमा खातून और नाहिदा अख्तर की शानदार गेंदबाजी के बदौलत वेस्टइंडीज 50 ओवरों में 140/9 का स्कोर बना सकी।

हालांकि, हेले मैथ्यूज और एफी फ्लेचर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश उस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सका। जहां फ्लेचर ने तीन विकेट चटकाए, मैथ्यूज ने बांग्लादेश के बल्लेबाजी क्रम में चार विकेट लिए। अंत में वेस्टइंडीज इस मुकाबले को चार रन से जीतने में कामयाब रही, मैथ्यूज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

close whatsapp