BBL 2021-22: चौथी बार खिताब जीतने के बाद पर्थ स्कॉर्चर्स के इस तेज गेंदबाज की टूटी नाक - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL 2021-22: चौथी बार खिताब जीतने के बाद पर्थ स्कॉर्चर्स के इस तेज गेंदबाज की टूटी नाक

बिग बैश लीग के फाइनल मुकाबले में झाय रिचर्डसन की नाक टूटी।

Jhye Richardson. (Photo source: Twitter/7Cricket)
Jhye Richardson. (Photo source: Twitter/7Cricket)

पर्थ स्कॉर्चर्स ने अपने चौथे बिग बैश लीग (BBL) खिताब अपने नाम कर लिया है, फाइनल मुकाबले में उन्होंने शुक्रवार (28 जनवरी) को गत चैंपियन सिडनी सिक्सर्स को 79 रनों से हरा दिया। यह वास्तव में स्कॉर्चर्स के लिए एक आसान जीत थी क्योंकि सिडनी सिक्सर्स की टीम कभी भी मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नहीं दिखी।

मेलबर्न के डॉकलैंड्स स्टेडियम में 172 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए, सिक्सर्स की टीम 16.2 ओवर में 92 रनों पर सिमट गई। स्कॉर्चर्स के पास अब अधिकांश बीबीएल खिताब हैं और हालांकि यह बताने की जरुरत नहीं है कि खिलाड़ी खिताब जीतने के बाद बेहद खुश थे। चौथी बार खिताब जीतने के बाद पर्थ के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया हालांकि इस दौरान उनके एक खिलाड़ी को चोट लग गई।

दरअसल मैच में झाय रिचर्डसन ने सिडनी सिक्सर्स का आखिरी विकेट चटकाया। विकेट लेते ही सभी खिलाड़ी झाय रिचर्डसन से लिपट गए और इस दौरान एक खिलाड़ी का कंधा उनकी नाक पर जा लगा। कंधा लगते ही झाय रिचर्डसन की नाक टूट गई और उससे खून बहने लगा। हालांकि खुशी इतनी बड़ी थी कि नाक पर चोट लगने के बावजूद झाय रिचर्डसन मुस्कुराते हुए नजर आए।

यहां देखिए झाय रिचर्डसन का वीडियो

यही नहीं उन्होंने इसी हालत में टीवी पर इंटरव्यू भी दिया। रिचर्डसन ने कहा कि ये जीत पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। झाय रिचर्डसन ने हर खिलाड़ी को जीत की बधाई दी। बता दें रिचर्डसन ने खिताबी मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 3.2 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने नाथन लायन और स्टीव ओकीफ का विकेट चटकाया।

पर्थ स्कॉर्चर्स के सामने निकली सिडनी सिक्सर्स हुए फेल

पर्थ स्कॉर्चर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में सिडनी सिक्सर्स की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 16.2 ओवर में 92 रनों पर ढेर हो गई। पर्थ की जीत के हीरो मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज लॉरी इवांस रहे, जिन्होंने 41 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए। इवांस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके, 4 छक्के लगाए।

close whatsapp