Ashes 2023: जेम्स एंडरसन को लेकर माइकल वॉन ने दिया बड़ा बयान, कहा- उसको करो टीम से बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: जेम्स एंडरसन को लेकर माइकल वॉन ने दिया बड़ा बयान, कहा- उसको करो टीम से बाहर

माइकल वॉन ने बताया कि, जेम्स एंडरसन ने दोनों ही टेस्ट मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर देना चाहिए।

Jimmy Anderson And Michael Vaughan (Photo Source: Twitter)
Jimmy Anderson And Michael Vaughan (Photo Source: Twitter)

एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड  के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में है। वहीं पहला टेस्ट मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम अब दूसरा टेस्ट मैच भी हारने के कगार पर है। दरअसल पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 416 रन बनाए।

वहीं 417 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने मात्र 279 रन बनाए। वहीं चौथे दिन बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने  325 रन बनाए और इंग्लैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए 371 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके बाद चौथे दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने काफी जल्दी जल्दी अपने विकेट गंवा दिए और चार विकेट के नुकसान पर 114 रन बना सकी। वहीं इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन पर इस टीम के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने जेम्स एंडरसन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

जेम्स एंडरसन ने दोनों ही टेस्ट मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है- माइकल वॉन 

बता दें क्रिकबज पर बातचीत करते हुए माइकल वॉन ने बताया कि, जेम्स एंडरसन ने दोनों ही टेस्ट मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। साथ ही उनका कहना है कि टीम मैनेजमेंट को जेम्स एंडरसन को अगले मुकाबले के लिए टेस्ट टीम से बाहर कर देना चाहिए।

दरअसल माइकल वॉन ने कहा कि, इसके बाद तीन टेस्ट और वाले होने हैं और वह निश्चित रूप से सभी खिलाड़ी के साथ नहीं खेल सकते। मैं अगले सप्ताह उन्हें टीम से बाहर देखना चाहूंगा। उन्होंने कोई प्रभाव नहीं छोड़ा है।  वह एक अविश्वसनीय परफ़ॉर्मर हैं लेकिन आप उन्हें मैदान में कैच छोड़ते हुए देख चुके हैं। मैंने जिमी एंडरसन को पहले ऐसा नहीं देखा है, दरअसल वह मैदान पर काफी तेज हैं। उनकी गेंदबाजी में उस जिप की कमी है और अगर इंग्लैंड शॉर्ट बॉल थ्योरी की ओर रुख करने जा रहा है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, ऐसे में निश्चित रूप से उन्हें थोड़ी अतिरिक्त गति वाले खिलाड़ी यानि मार्क वुड के पास जाना होगा। मैं यह नहीं कह रहा कि जिमी का काम अब खत्म हो गया। दरअसल अगले सप्ताह संभावित रूप से चौथे टेस्ट में अपने घरेलू मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड में वे खेलें। बस उन्हें एक सप्ताह की छुट्टी दे दो।

यहां पढ़ें: Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी छोटी गेंद को ऐसे खेल रहे थे जैसे जोएल गार्नर गेंदबाजी कर रहे हो: माइकल वॉन 

close whatsapp