Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी छोटी गेंद को ऐसे खेल रहे थे जैसे जोएल गार्नर गेंदबाजी कर रहे हो: माइकल वॉ - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी छोटी गेंद को ऐसे खेल रहे थे जैसे जोएल गार्नर गेंदबाजी कर रहे हो: माइकल वॉ

दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं और उन्हें अभी भी 257 रनों की और जरूरत है।

Michael Vaughan And Team India (Photo Source: Twitter)
Michael Vaughan And Team India (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज 2023 के दूसरे टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन का खेल देखकर माइकल वॉ ने बड़ा बयान दिया है। वो इस बात से काफी खुश हैं कि इंग्लैंड टीम ने ऑस्ट्रेलिया की छोटी गेंद रणनीति को काफी अच्छी तरह से समझा है और उन्हें लगातार ऐसी ही गेंदबाजी करते रहे।

बता दें, दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं और उन्हें अभी भी 257 रनों की और जरूरत है। पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से करारी शिकस्त दी थी और इसी वजह से अब इंग्लैंड के लिए यह दूसरा टेस्ट जीतना बेहद जरूरी है। माइकल वॉ के मुताबिक इंग्लैंड के गेंदबाजों ने काफी अच्छी योजना बनाई और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को लगातार छोटी गेंद फेंकते रहे जिसकी वजह से कंगारू टीम को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उनके लगातार विकेट गिरते रहे।

माइकल वॉ ने क्रिकबज को बताया कि, ‘यह बहुत ही अच्छी योजना थी। मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया ने छोटी गेंदों को काफी अच्छी तरह से खेला। कुछ लोग इंग्लैंड के खिलाड़ियों के चेहरे के सामने ही उछल रहे थे। मुझे लगता है कि पिच दो तरीकों की थी।’

इसी योजना के तहत इंग्लैंड गेंदबाजी कर रही थी: माइकल वॉ

माइकल वॉ ने आगे कहा कि, ‘जब आप बल्लेबाजी कर रहे होते तो आपको नहीं पता होता है कि गेंदबाज किस तरीके की गेंद फेकेगा। ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड के गेंदबाजों को ऐसे खेल रहे थे जैसे वो जोएल गार्नर की गेंदबाजी खेल रहे हो। मुझे पता है कि जोएल गार्नर और भी तेज गेंदबाजी करते थे लेकिन इंग्लैंड ने इसी तकनीक को दूसरे टेस्ट में जारी रखा है। आगे भी सीरीज में वो ऐसी ही गेंदबाजी करें।’

बता दें, दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 416 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 325 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और 279 पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने अभी तक 4 विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं और अब खेल के पांचवे और अंतिम दिन उन्हें 257 रनों की और जरूरत है।

close whatsapp