ENG vs SL: इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के बाद पिता से मिले जो रूट, देखें फोटोज - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs SL: इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के बाद पिता से मिले जो रूट, देखें फोटोज

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं रूट

England vs Sri Lanka, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)
England vs Sri Lanka, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और श्रीलंका (ENG vs SL) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लंदन के ऐतिहासिक मैदान लाॅर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। आज 31 अगस्त, शनिवार को खेल के तीसरे दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर का 34वां शतक लगाया है।

तो वहीं इस शतक के साथ जो रूट इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा लगाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ रूट ने 103 रनों की शानदार पारी खेलते हुए, टेस्ट करियर का 34वां शतक लगाया। रूट का यह लाॅर्ड्स मैदान पर कुल 7वां शतक है।

दूसरी ओर, शतक लगाने के बाद जब रूट ड्रेसिंग रूम में जाते हैं, तो वह अपने पिता से मिलकर भावुक होते हुए नजर आए हैं। साथ ही जैसे ही रूट अपने पिता से मिले, तो इसकी फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, और फैंस इस पर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आए हैं।

देखें जो रूट की पिता से मिलते हुए यह वायरल फोटो

श्रीलंका को मैच जीतने के लिए बनाने होंगे 483 रन

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 251 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। इसके अलावा इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले पारी में 231 रनों की बढ़त बना ली है। इस बढ़त और दूसरी पारी में बनाए रन के साथ इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 483 रनों का लक्ष्य रखा है।

इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने जारी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगाया, इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 143 रनों की शतकीय पारी खेली थी। तो वहीं खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 14 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं, और वह अभी भी 440 रनों से पीछे है।

close whatsapp