"इंग्लैंड टीम से बदबू...": आलोचना के शिकार कप्तान जो रूट के बचाव में उतरे केविन पीटरसन - क्रिकट्रैकर हिंदी

“इंग्लैंड टीम से बदबू…”: आलोचना के शिकार कप्तान जो रूट के बचाव में उतरे केविन पीटरसन

पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा इंग्लैंड क्रिकेट टीम की समस्याएं जो रूट नियंत्रण से बाहर हैं।

Kevin Pietersen and Joe Root (Image Source: Getty Images)
Kevin Pietersen and Joe Root (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट  वेस्टइंडीज के खिलाफ शर्मनाक टेस्ट सीरीज में हार के बाद एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप के कटघरे में आ चुके हैं। एक तरफ जहां इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने जो रूट से इस्तीफे की मांग की, वहीं पूर्व कप्तान और कमेंटेटर केविन पीटरसन वर्तमान कप्तान के बचाव में कूद पड़े है।

वेस्टइंडीज ने ग्रेनाडा में तीसरे और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की घरेलू  टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। इस टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच ड्रॉ रहे।  ग्रेनेडा में खेले गए निर्णायक टेस्ट मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपनी दोनों परियों में कुल मिलाकर केवल 324 (204 और 120) रन ही बना पाई। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 297 रन बनाए, वहीं दूसरी पारी में 28 रनों के जीत का लक्ष्य मात्र 4.5 ओवरों में हासिल कर निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड  टीम पर 10 विकेट की जीत दर्ज कर सीरीज जीत ली है।

जो रूट के बचाव में उतरे केविन पीटरसन

आपको बता दें, वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज हार के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम लगातार पांच सीरीज हार चुकी है, और अपने पिछले 9 टेस्ट मैचों में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। इंग्लैंड ने फरवरी 2021 से अपने पिछले 17 टेस्ट मैचों में से सिर्फ एक मैच जीता है, जो 1980 के दशक के बाद से उनका सबसे खराब प्रदर्शन है।

एक और शर्मनाक टेस्ट सीरीज हार के बाद जो रूट आलोचना का शिकार बन गए हैं, लेकिन केविन पीटरसन वर्तमान कप्तान के समर्थन में उतरे और जोर देकर कहा कि इंग्लैंड के पतन में कप्तान की कोई गलती नहीं है। पूर्व कप्तान ने आगे कहा इंग्लैंड की समस्याएं जो रूट नियंत्रण से बाहर हैं।

केविन पीटरसन ने टॉकस्पोर्ट के हवाले से कहा: “इंग्लैंड की कप्तानी जो रूट के अलावा और कौन करने जा रहा है? मेरा सवाल यह है कि कौन पदभार ग्रहण करने वाला है? और टीम के पास जो खिलाड़ी हैं, उनके साथ कौन बेहतर काम करने वाला है? जो रूट को भूल जाइए, यह खिलाड़ियों के बारे में है। टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की क्षमता के साथ कौन बेहतर काम कर सकता है?” जो रूट पर उंगली मत उठाओ। सेट-अप से बदबू आती है।”

यहां देखे वीडियो –

पूर्व कप्तान इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने ट्विटर का सहारा लिया और इंग्लैंड क्रिकेट के सिस्टम को लताड़ते हुए जो रूट को राष्ट्रीय टीम के पतन के लिए गुनेहगार ठेहराने वालो की आलोचना की।

केविन पीटरसन ने ट्विटर पर लिखा: “बेचारे जो रूट एक ऐसी प्रणाली के हाथों पीड़ित हैं, जो इतनी खराब है! ऐसा कोई भी नहीं है जो इस इंग्लैंड टीम की बेहतर कोचिंग या कप्तानी कर सकता है। शून्य बल्लेबाजी तकनीक! शून्य! मैं खिलाड़ियों के लिए महसूस करता हूं!”

https://twitter.com/KP24/status/1507972549594030082

उन्होंने एक और ट्वीट किया कर लिखा: “यह सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि जो रूट का उत्तराधिकारी कौन है, जो बल्लेबाजों की वर्तमान फसल को दोहरा शतक बनाने लायक तैयार करने वाला है, स्पिनर गेंदबाजी टीमों को 3/4/5 दिन और तेज गेंदबाजों का एक सेट जिससे विपक्षी बल्लेबाज डरते हैं…”

https://twitter.com/KP24/status/1508378029373992960

close whatsapp