ड्रेसिंग रूम जाते समय Joe Root के साथ हुआ कुछ ऐसा, आपने कभी नहीं देखा होगा वैसा
बल्लेबाजी की पहली पारी में Joe Root रहे इंग्लैंड टीम के लिए हीरो।
अद्यतन - Feb 24, 2024 6:35 pm

टीम इंडिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में इंग्लिश टीम के बल्लेबाज Joe Root अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन रांची टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी ने पूरी कहानी को बदल दिया। इस दौरान रूट ने अपने बल्ले से पहले ही दिन शानदार शतक निकला, इसके बाद स्टेडियम में मौजूद फैन्स सहित इंग्लैंड टीम के सभी खिलाड़ी इस बल्लेबाज के मुरीद हो गए।
कितने रन बनाए Joe Root ने?
इंग्लैंड टीम रांची टेस्ट के दूसरे दिन ऑल आउट हुई थी, इस दौरान Joe Root ने अपनी पारी में 274 गेंदों का सामना करते हुए 122 रन बनाए और वो नाबाद पवेलियन लौटे। टेस्ट क्रिकेट में रूट ने अपने करियर का 31वां शतक ठोका था, तो टीम इंडिया के खिलाफ उनका ये 10वां शानदार शतक था।
Joe Root का किसी किंग की तरह स्वागत हुआ था
*बल्लेबाजी की पहली पारी में Joe Root रहे इंग्लैंड टीम के लिए हीरो।
*ड्रेसिंग रूम जाने के दौरान इस इंग्लिश बल्लेबाज का हुआ शानदार स्वागत।
*स्टेडियम में मौजूद फैन्स ने खड़े होकर बल्लेबाज की पारी के लिए बजाई तालियां।
*तो इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स खुद आए थे बाहर रूट का स्वागत करने के लिए।
Joe Root के इस वीडियो पर डालते हैं एक नजर
दूसरे दिन क्या हुआ टेस्ट मैच में?
वहीं रांची टेस्ट मैच के दिसरे दिन इंग्लैंड के 353 रनों पर ऑल आउट होने के बाद टीम इंडिया बल्लेाजी करने उतरी, इस दौरान स्पिन गेंदबाजों के आगे मेजबान बल्लेबाज सुपर फ्लॉप नजर आए। रोहित, गिल, पाटीदार, सरफराज जैसे बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए, तो दूसरी ओर जायसवाल ने 73 रनों की पारी खेली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 7 विकेट खो कर 219 रन बना लिए हैं और टीम अभी भी 134 रनों से पीछे है। इस दौरान धुव्र जुरेल 30 और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर नाबाद लौटे, इंग्लिश टीम की तरफ से बशीर ने 4 और हार्टले ने 2 विकेट विकेट अपने नाम किए तो 1 विकेट एंडरसन को मिला।