टीम इंडिया के बल्लेबाज हुए फेल, रांची टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लिश स्पिन गेंदबाजों ने किया खेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया के बल्लेबाज हुए फेल, रांची टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लिश स्पिन गेंदबाजों ने किया खेल

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

आज रांची टेस्ट मैच का दूसरा दिन मेहमान टीम यानी की इंग्लैंड टीम के नाम रहा है, जहां टीम इंडिया के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों की गेंद पर नाचते हुए नजर आए। इस दौरान भारतीय टीम के बड़े नाम फ्लॉप रहे और टीम को निराश हाथ लगी। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और इंग्लिश टीम इस मैच में अब काफी ज्यादा आगे नजर आ रही है

टीम इंडिया की तरफ से चला किसका बल्ला?

दूसरी रांची में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज पूरी तरफ फ्लॉप रहे, जहां कप्तान रोहित शर्मा, रजत पाटीदार, जडेजा और सरफराज जैसे बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए। इस दौरान भारतीय टीम की तरफ से सिर्फ यशस्वी जायसवाल का ही बल्ला चला, जहां इस खिलाड़ी ने शानदार लय जारी रखते हुए अपनी पारी में 117 गेंदों का सामना करते हुए कुल 73 रन बनाए। वहीं इस दौरान गिल के बल्ले से भी 38 रन निकले, लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए।

इंग्लिश स्पिन गेंदबाजों के आगे टीम इंडिया ने टेके घुटने

*टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म।
*भारतीय टीम ने बनाए 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन, अभी भी 134 रनों से पीछे।
*धुव्र जुरेल 30 रन बनाकर लौटे नाबाद, तो कुलदीप ने भी 17*  रन बनाए ।
*बशीर ने 4 और हार्टले ने लिए 2 विकेट, 1 विकेट मिला एंडरसन को।

शोएब बशीर को लेकर ECB का सोशल मीडिया पोस्ट

इंग्लैंड टीम का पहली पारी में कैसा रहा प्रदर्शन?

दूसरी ओर इंग्लैंड टीम ने अपनी पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया था, टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन Joe Root ने बनाए थे। जहां इंग्लिश टीम का ये बल्लेबाज 122 रन बनाकर नाबाद लौटा, जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद फैन्स ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। वहीं इंग्लैंड टीम ने अपने पहली पारी में कुल 353 रन बनाए थे, तो टीम इंडिया की तरफ से सबसे विकेट जडेजा ने लिए थे और उन्होंने कुल 4 बल्लेबाजों को आउट किया था।

दूसरे दिन JOE ROOT का कुछ ऐसे हुआ था स्वागत

close whatsapp