जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

जो रूट ने महान जैक कैलिस व राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है।

Joe root (Image Credit- Twitter X)
Joe root (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि अब वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के कुल तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ (13288) व पूर्व साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक कैलिस (13289) को पीछे छोड़ दिया है।

बता दें कि भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में जारी टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के तीसरे दिन 31वां रन लेते ही जो रूट ने यह कारनामा अपने नाम किया। अब वह खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कुल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही इससे पहले वह इंग्लैंड के लिए भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी का रिकाॅर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप 5 खिलाड़ी

क्रमांक नाम  रन 
1 सचिन तेंदुलकर 15921
2. रिकी पोंटिंग 13378
3. जो रूट 13291*
4. जैक कैलिस 13289
5. राहुल द्रविड़ 13288

मैनचेस्टर टेस्ट मैच में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में

दूसरी ओर, आपको मैनचेस्टर में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के बारे में जानकारी दें, तो खेल के तीसरे दिन इंग्लैंड मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भारत को पहली पारी में 358 रनों पर ऑलराउट करने के बाद, इंग्लैंड ने खबर लिखे जाने तक पहली पारी में 61 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद दो विकेट के नुकसान पर कुल 280 रन बना लिए हैं।

वह अभी भी पहली पारी के आधार पर भारत से महज 78 रनों से पीछे हैं। क्रीज पर इस समय ओली पोप 46* और जो रूट 35* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अगर दोनों खिलाड़ी ऐसे ही मुकाबले में बल्लेबाजी करते रहे, तो इंग्लैंड जल्द ही भारत पर लीड हासिल कर सकती है। सीरीज में बने रहने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को इस मैच में जीत हासिल करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

close whatsapp