जोफ्रा आर्चर का एक ही है सपना, एशेज 2025-26 की इंग्लैंड टीम में उन्हें भी किया जाए शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

जोफ्रा आर्चर का एक ही है सपना, एशेज 2025-26 की इंग्लैंड टीम में उन्हें भी किया जाए शामिल

जोफ्रा आर्चर ने कहा कि वो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।

Jofra Archer (Photo Source: Twitter)
Jofra Archer (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड के शानदार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का यही सपना है कि उन्हें एशेज 2025-26 की इंग्लिश टीम में शामिल किया जाए। जोफ्रा आर्चर ने कहा कि वो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।

बता दें, जोफ्रा आर्चर ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड टीम में वापसी की थी। इससे पहले उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मार्च 2023 में खेलते हुए देखा गया था। जोफ्रा आर्चर ने 3 साल से टेस्ट क्रिकेट में भाग नहीं लिया है। हालांकि अनुभवी तेज गेंदबाज खुद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

BBC स्पोर्ट्स के मुताबिक रिपोर्टर से बात करते हुए जोफ्रा आर्चर ने कहा कि, ‘मैं इस पूरे साल को यही सोच कर आराम करूंगा कि मैंने काफी कड़ी मेहनत की। मैं इंस्टाग्राम में जाते-जाते थक गया हूं और यह भी पोस्ट देखकर की फिजियो बेड में मुझे दो हफ्ते और आराम करना होगा। मैं अब पूरे साल इसमें बिताना चाहता हूं कि लोगों को गलत कर सकूं और अगला एशेज भी खेल पाऊं।’

काउंटी चैंपियनशिप के अगले साल के लिए जोफ्रा आर्चर ने किया बड़ा खुलासा

जोफ्रा आर्चर ने यह भी कहा कि वो काउंटी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने आगे बोला कि, ‘मैं ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करना चाहता हूं ताकि अगले साल चैंपियनशिप के शुरू होने से पहले मैं पूरी तरह से तैयार हो जाऊं। मैं कुछ और मुकाबला खेलेगा और टेस्ट क्रिकेट के वर्कलोड के लिए भी अपने आप को और मजबूत बनाऊंगा।

इस समय खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट में भी भाग लेकर मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है। मैं लिमिटेड ओवर क्रिकेट के इस छोटे से फेज का काफी अच्छी तरह से लुफ्त उठाना चाहता हूं। आगे आने वाली जो भी चुनौती है उसके लिए मुझे अपने आप को और भी बेहतर करना होगा।’

जोफ्रा आर्चर को द हंड्रेड टूर्नामेंट में आज यानी 24 जुलाई को Southern Brave की ओर से लंदन स्पिरिट के खिलाफ खेलते हुए देखा जाएगा। इस मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज जबरदस्त प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?