सावधान! तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर वापसी की पटरी पर लौट आए हैं
जोफ्रा आर्चर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है नई रील वीडियो।
अद्यतन - Oct 6, 2022 7:03 pm

एक समय था जब बल्लेबाज तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंदों से बचने की कोशिश करते थे, लेकिन वक्त ऐसा पलटा कि ये खिलाड़ी अचानक क्रिकेट के मैदान से बाहर हो गया। लेकिन अब आर्चर वापसी की राह पर है और उसका सबूत उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर दिया है।
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर क्यों हैं क्रिकेट से दूर?
तेज गेंदबाज को उसके करियर में चोट काफी परेशान करती है, ऐसा ही कुछ जोफ्रा आर्चर के साथ भी हो रहा है और वो अलग-अलग चोट के कारण डेढ़ साल से क्रिकेट की दुनिया से दूर चल रहे हैं।
नेट्स में अपनी रफ्तार को धार दे रहे हैं तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर
*तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है नई रील वीडियो।
*इस नई रील वीडियो में गेंदबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं आर्चर।
*कुछ ही देर में काफी वायरल हो चुकी ही इस खिलाड़ी की रील।
*इंग्लैंड टीम को काफी राहत देगी आर्चर के अभ्यास की खबर।
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अभ्यास करते हुए
रफ्तार के सौदागर की फिटनेस में नहीं आया कोई बदलाव
इंग्लैंड के आर्चर ने कब खेला था अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच?
जोफ्रा आर्चर ने अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ खेला था, उन्होंने आखिरी टेस्ट और आखिरी टी-20 साल 2021 की शुरूआत में टीम इंडिया के खिलाफ खेला था। अगर बात करें वनडे की तो, आर्चर का आखिरी वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था और वो उन्होंने सितंबर 2020 में खेला था। जिसके बाद उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप और एशेज जैसे टूर्नामेंट मिस किए।