CT2025: जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर को किया पूरी तरह से तहस-नहस

CT2025: जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर को किया पूरी तरह से तहस-नहस

इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

ENG vs AFG (Pic Source-X)
ENG vs AFG (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उनका यह फैसला अभी तक सही साबित नहीं हुआ है और अफगानिस्तान ने 5 ओवर के भीतर ही अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं।

इंग्लैंड के बेहतरीन तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने पहले आक्रामक सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ का विकेट झटका। गुरबाज़ इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और सात रन बनाकर आउट हुए। आर्चर की घातक गेंद को अफगानिस्तान के बल्लेबाज बिल्कुल भी समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए।

तमाम क्रिकेट फैंस को रहमानुल्लाह गुरबाज़ से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह इस मैच में सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हो गए। यही नहीं जोफ्रा आर्चर ने इसी ओवर में युवा खिलाड़ी सेदिकुल्लाह अटल को भी वापस पवेलियन की राह दिखाई। सेदिकुल्लाह इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ चार रन ही बना पाए और जोफ्रा आर्चर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया।

दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी

अफगानिस्तान को भले ही शुरुआत में दो बड़े झटके लग चुके हैं, लेकिन टीम के पास अभी भी ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव डाल सकते हैं। फिलहाल इंग्लैंड ने इस मैच में दबाव बनाया हुआ है और अगर उन्हें यह मैच जीतना है तो टीम को अफगानिस्तान को जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा।

दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। अफगानिस्तान को अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जबकि इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में हराया था। जो भी टीम इस मैच को हारेगी वह प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।

अभी तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के लिए न्यूजीलैंड और टीम इंडिया ने क्वालीफाई कर लिया है, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर हो चुके हैं।

close whatsapp