जोफ्रा आर्चर की खरीद पर मिली नकारात्मक प्रतिक्रियाओं पर MI के मालिक आकाश अंबानी ने किया पलटवार, बताया किस वजह से खरीदा घायल गेंदबाज
जोफ्रा आर्चर की इस साल अनुपलब्धता को देखते हुए कई टीमों ने उन्हें खरीदने में इच्छा नहीं दिखाई, लेकिन MI ने उन पर बड़ा दांव खेला।
अद्यतन - Feb 14, 2022 4:48 pm

मुंबई इंडियंस (MI) ने हाल ही में संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन में घायल गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर उसके आधार मूल्य से चार गुना अधिक कीमत देकर अपनी टीम में जोड़ा है, जिस पर कई लोगों ने आश्चर्य जाहिर किया।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लगभग एक साल से चोट के चलते खेल के मैदान से बहार हैं। जोफ्रा आर्चर वर्तमान में अपनी कोहनी की चोट से उबर रहे है, और आगामी IPL 2022 में उनके भाग लेने के आसार नहीं है, जिसके बावजूद MI ने इंग्लैंड के गेंदबाज पर IPL 2022 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन 8 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।
जोफ्रा आर्चर की इस साल अनुपलब्धता को देखते हुए कई टीमों ने उन्हें खरीदने में इच्छा नहीं दिखाई, लेकिन MI ने उन पर बड़ा दांव खेला, जिस फैसले पर कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ और फैंस सवाल उठा रहे हैं,और घाटे के सौदा बता रहे हैं।
जोफ्रा आर्चर की खरीद के पीछे का राज खोला आकाश अंबानी ने
अब MI के मालिक आकाश अंबानी ने इंग्लैंड के गेंदबाज को खरीदने के फैसले पर चुप्पी तोड़ दी हैं। आकाश अंबानी का मानना हैं कि अगर जोफ्रा आर्चर समय पर फिटनेस हासिल कर लेता हैं, तो वह जसप्रीत बुमराह के साथ MI के लिए एक खतरनाक गेंदबाजी जोड़ी बना सकता हैं।
जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर वर्तमान पीढ़ी में दो सबसे अच्छे पेस गेंदबाजों में से दो हैं, वे आसानी से 150 किमी प्रति घंटे से ऊपर की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं, और बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाने में माहिर हैं। यह जोड़ी निश्चित रूप से MI के लिए IPL में एक मैच विजेता जोड़ी साबित हो सकती है।
आकाश अंबानी ने बताया उनके पास जोफ्रा आर्चर के रूप में एकमात्र मार्की तेज गेंदबाज का विकल्प शेष रह गया था जब उसका नाम IPL 2022 मेगा ऑक्शन में लिया गया, क्योंकि इससे पहले अधिकांश टीमों ने पहले ही अन्य तेज गेंदबाजों को भारी राशि के साथ खरीद लिया था। इसलिए उन्हें जोफ्रा आर्चर को लेना ही था। MI के मालिक ने यह भी कहा IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज का नाम फ्रेंचाइजी के दिमाग में था, और वे खुश है कि आखिरकार वह उन्हें मिल ही गया।
नकारात्मक प्रतिक्रियाओं पर पलटवार करते हुए आकाश अंबानी ने अंत में माना जोफ्रा आर्चर इस वर्ष IPL 2022 में उपलब्ध नहीं है, लेकिन जब वह फिट और उपलब्ध हो जाते हैं, तब वह जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर MI के लिए IPL में एक भयानक साझेदारी करेगा।